बंगाल में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, समाज में बढ़ेगा उनका अभिमान
जुलाई 09, 2026
0
- अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत ब्राह्मण परिषद ने 60 प्रतिभा को दिया मान सम्मान पत्र
-भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक भी सम्मान पाकर हुए गौरवान्वित
- कहा,आज का युवा कल का भविष्य, विकसित भारत को करेंगे साकार
अशोक झा/ कोलकाता: ब्राह्मण का अर्थ होता है ब्रह्म को जानने वाला। अगर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत हो जाए तो वह ब्रमांड की संरचना कर सकता है। जरूरत है हनुमान की तरह अपने अंदर की असीम शक्तियों को याद करना। यह कहना है अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत ब्राह्मण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु पाठक का। उन्होंने कहा कि आज बंगाल हो या कई अन्य प्रदेश वहां मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री पदों पर ब्राह्मणों का राज है। वह वह किसी के उपहार या खैरात में नहीं बल्कि अपने योग्यता और प्रतिभा के बल पर प्राप्त किया है। आज फिर एक बार बंगाल की राजधानी में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत ब्राह्मण परिषद भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों और 60 प्रतिभावान छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया जाना अद्वितीय और अनोखा प्रयोग है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू पाठक, राष्ट्रीय संरक्षक पंडित उदय शंकर तिवारी, पश्चिम बंगाल अध्यक्ष गिरीश चंद्र दुबे, डॉ. इंद्रजीत तिवारी, डॉ. रजनी तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, प्रभात मिश्रा, डॉ. अरविद मिश्रा, राजीव रंजन पांडेय, संतोष पांडेय, हृदय शंकर मिश्रा उपस्थित रहें। कार्यक्रम में राज्य के शहरी विकास एवं नगरपालिका राज्य मंत्री उमेश राय ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रतिभा का डंका पीटने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित कर रहा हूं। इसमें ऐसे छात्र है जो अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण है। उन्होंने कहा कि मुझे भले ही विधायक बनने में 30 वर्ष लग गया हो लेकिन प्रतिभा का सम्मान हमेशा किया हूं। राजनीतिक जीवन में शुरू से ही हमारी यह सोच रही है कि देश की प्रगति में आज के युवाओं की मुख्य भूमिका हो। आने वाले विकसित भारत के यही युवा झंडा बुलंद करेंगे। युवाओं को शिक्षा, संस्कार और अनुशंसा प्रदान करवाने में हमारी हर तरफ से योगदान प्राप्त होगा उसमें हम सदा तत्पर रहेंगे। शैक्षिक प्रतिष्ठानों को नया रूप दिया जाएगा।
विधायक और मंत्रियों को किया गया सम्मानित: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत ब्राह्मण परिषद द्वारा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद नव नियुक्त भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों व मंत्रियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में भाजपा के चौरंगी के प्रत्याक्षी संतोष पाठक को संस्था के बंगाल इकाई के संयोजक हरि नारायण दुबे ने शाल ओढ़कर एवं भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया। अतिथि के रूप में पार्षद मीनादेवी पुरोहित, देव दत्त मांझी के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। मंच का संचालन अदिति दुबे एवं तान्या चतुर्वेदी ने किया।
Tags

दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/