- शहीद दिवस के ठीक एक दिन पहले शहीद हुआ कार्यालय, इसको लेकर राजनीति शुरू
अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल से इस वक्त की दो बड़ी खबर सामने है। एक ओर केंद्रीय गृहमंत्री चिकन नेक की सुरक्षा को लेकर उत्तरकन्या में हाई लेवल बैठक करने वाले है। भारत बांग्लादेश बोर्डर का निरीक्षण कर राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल, गृह सचिव संघमित्रा घोष, बीएसएफ के महानिदेशक प्रवीण कुमार, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के महानिदेशक राकेश अग्रवाल, राज्य के पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता, उत्तर बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक सुकेश जैन तथा खुफिया ब्यूरो (आईबी) के संयुक्त निदेशक के साथ बैठक कर रहे है। वही दूसरी ओर साउथ 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर नेता और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के अमतला स्थित पार्टी ऑफिस को मिट्टी में मिलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार सुबह जब प्रशासन की टीमें भारी-भरकम बुलडोजर मशीनों के साथ अमतला पहुंचीं, तो वहां हड़कंप मच गया। किसी भी संभावित विरोध या हंगामे से निपटने के लिए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई थी, और एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड व इमरजेंसी सर्विसेज को भी ओन वे रखा गया था। जैसे ही अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला, वहां मौजूद बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और जश्न मनाया।
दो- दो नोटिस का जवाब न मिलने पर हुआ बड़ा एक्शन
मिली जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक, यह मामला सीधे तौर पर एक रसूखदार कंपनी से जुड़ा है। जिस जमीन पर यह टीएमसी का आलीशान पार्टी ऑफिस खड़ा था, वह कथित तौर पर 'लीप्स एंड बाउंड्स' नामक कंपनी के नाम पर खरीदी गई थी। यह टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी का है। प्रशासन के सूत्रों ने खुलासा किया है कि इस निर्माण को लेकर संबंधित पक्षों को पहले दो बार कानूनी नोटिस जारी कर जमीन के मालिकाना हक और कंस्ट्रक्शन से जुड़े वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया था. जब इन दोनों नोटिसों का कोई जवाब नहीं मिला और 15 जुलाई को दी गई सुनवाई की तारीख पर भी कोई ठोस सफाई नहीं दी गई, तब जाकर प्रशासन ने कानून के तहत इस अवैध निर्माण को ढहाने का कड़ा फैसला लिया।दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन की ओर से पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन ने कानून के दायरे में रहकर पूरी तरह से निष्पक्ष कार्रवाई की है। कई शिकायतों के बाद ही यह लीगल प्रोसेस में इसके खिलाफ कार्रवाई किया गया था। आगे की पूरी प्रक्रिया भी कानून के दायरे में रहकर ही पूरी की जाएगी।
कार्रवाई पर भाजपा और टीएमसी ममता गुट के नेता आमने-सामने
अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से सांसद हैं और अमतला इसी संसदीय क्षेत्र का एक बेहद अहम हिस्सा माना जाता है। ऐसे में उनके दफ्तर पर हुई इस कार्रवाई ने बंगाल की सियासी पूरी तरह सिर्फ गरमाई ही नहीं बल्कि सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बताया गया कि अमतला क्षेत्र से बीजेपी विधायक (MLA) अग्निश्वर नस्कर ने इस कार्रवाई का स्वागत किया। उन्होंने बात करते हुए साफ कहा कि यह अवैध ढांचा पूरी तरह से सत्ता के बल पर बनाया गया था। इसमें किसी भी नियम का पालन नहीं हुआ था।जिला प्रशासन ने आखिरकार कानून के शासन को सर्वोपरि रखा है और हम इस निष्पक्ष कार्रवाई का स्वागत करते हैं। TMC के इस दफ्तर के चारों ओर फिलहाल सुरक्षा घेरा (गार्ड रेलिंग) सख्त कर दिया गया है और प्रशासनिक अधिकारी पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। शनिवार की सुबह जब बुलडोजर मौके पर पहुंचे, तो स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटनास्थल पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया।जिला प्रशासन का बयान: जिला प्रशासन का दावा है कि यह भवन बिना स्वीकृति के बनाया गया था और निर्माण से संबंधित सभी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसी आधार पर इसे अवैध निर्माण की श्रेणी में रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों के तहत की जा रही है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/