चिकन नेक पर अवैध खनन के खेल में डूब गया है पूरा सिस्टम
जुलाई 10, 2026
0
- प्रतिदिन लाखों की कमाई के बल पर चुनावी तैयारी में कई नेता
- मुख्यमंत्री के निर्देशों का नहीं होता है पालन, विभागीय मिलीभगत का होगा पर्दाफाश
अशोक झा/ कोलकात : एक ओर केंद्र की सरकार चिकन नेक की सुरक्षा के लिए दिन रात एक किए हुए है। घुसपैठिए, अवैध कमाई से गतिविधियां चलाने वालो पर नकेल कसने की चेतावनी दी जा रही है। लेकिन सबसे ज्यादा अवैध खनन और उससे जुड़े माफियों से होने वाले नुकसान की ओर किसी का ध्यान नहीं है। इसके कारण पुल ध्वस्त हो रही है। नदियों का कटाव जारी है। दिन दहाड़े नदियों और धरती के कोख को रौंदा जा रहा है। नियमों का कोई पालन नहीं हो रहा है। फिल्म पैसा बोलता है के यह गीत किशनगंज सीमांचल के लिए फिट बैठता है जो इस प्रकार है...ठन-ठन की सुनो झनकार,ये दुनिया है काला बाज़ार।ये पैसा बोलता है, ये पैसा बोलता है।।मैं गोल हूँ, दुनिया गोल,मैं गोल हूँ, दुनिया गोल।जो बोलूँ खोल दूँ सबकी पोल। ये पैसा बोलता है, ये पैसा बोलता है। ये पैसा बोलता है, ये पैसा बोलता है।धन गोरा हो या काला हो,जग उसका जो पैसे वाला हो। घपले से मिले या रिश्वत से, बनता है मुक़द्दर दौलत से सच्चा है यहाँ कंगाल, तो बेईमान है मालामाल,ये पैसा बोलता है, ये पैसा बोलता है ये पैसा बोलता है, ये पैसा बोलता है।।
इस गीत के बोल से सभी कुछ निहित है। जिला अर्शासन की क्या बिहार के इस सीमांचल में बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे एक बार फिर जमीनी हकीकत के सामने फीके पड़ते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में अवैध बालू खनन पर सख्ती दिखाते हुए माफियाओं को 'पाताल से भी खोज निकालने' की चेतावनी दी थी, लेकिन सीमांचल के किशनगंज जिले में इन घोषणाओं का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। जिले की नदियों और सरकारी जमीन पर बालू और मिट्टी माफियाओं का नेटवर्क इस कदर मजबूत हो चुका है कि वे दिनदहाड़े खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं। इससे न सिर्फ सरकारी खजाने को लाखों-करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है, बल्कि सार्वजनिक संपत्तियों पर भी गंभीर खतरा मंडराने लगा है। हद तो यह है कि इससे जुड़े माफिया प्रतिदिन लाखों से जेब गरम कर अब जनप्रतिनिधि बनने के लिए चुनावी तैयारी में जुट गए है। सुना तो यह जा रहा है कि अवैध खनन में सहभागी बनाकर अपने प्रतिद्वंदी को भी चुनाव नहीं लड़ने के लिए मना लिया है। कैसे है पूरा खेल। हम एक लंबी पड़ताल के बाद लगातार जिले के अवैध खनन, नीलामी में हुए घालमेल से जुड़े उच्च न्यायालय में किए गए मामले और रॉयल्टी के आड़ में चल रहे खेल का क्रमवार पोल खोलेंगे? आप सब हो जाय तैयार जिले के इस काले सच को जानने के लिए।
Tags

दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/