- मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से की बात दिया आश्वासन कोई भी दोषी नहीं बचेगा
- टीएमसी दुष्कर्म और हत्याकांड को लेकर ममता बनर्जी भाजपा को कर रही घेरने की कोशिश
अशोक झा / कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में एक नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर रविवार को राजनीतिक घमासान मचा हुआ है।प्रेसिडेंसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कांकर प्रसाद बरुई ने बताया कि एक लड़की की मौत में शामिल होने के आरोप में गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।पुलिस ने बताया कि लड़की की मौत के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मृत लड़की के पिता से फोन पर बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी। इधर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किए गए है, ताकि ममता बनर्जी पीड़ित परिवार से मिलने न जा सकें।TMC नेता ने लगाए गंभीर आरोप: टीएमसी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने दावा किया कि ममता बनर्जी के आवास के बाहर संकरी गली में जानबूझकर 10 से अधिक पुलिस वाहनों को तैनात किया गया था ताकि उनकी आवाजाही को रोका जा सके। उन्होंने 'एक्स' पर तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया, ''घंटों से, 10 से अधिक पुलिस वाहन जानबूझकर ममता बनर्जी के आवास के बाहर संकरी गली में खड़े हैं। यह एक शातिर चाल है, ताकि गली को जाम किया जा सके और उन्हें बारुईपुर में पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए घर से बाहर निकलने से रोका जा सके।''
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/