- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में होंगी शामिल
अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल में विधानसभा का चुनाव हार चुकी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनेंगी एक नये प्लेटफॉर्म के माध्यम से आंदोलन को धार देने की कोशिश में है। इसी क्रम में बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 27 जुलाई को नई दिल्ली में नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में शामिल होंगी। यह आंदोलन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। ममता ने पहले ही इस प्रदर्शन को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया था और अब उनके इसमें शामिल होने की तारीख भी सामने आ गई है। ममता बनर्जी ने 21 जुलाई को कोलकाता में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली के दौरान दिल्ली में होने वाले इस आंदोलन को लेकर अपनी एकजुटता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही राजधानी जाकर प्रदर्शन में हिस्सा लेंगी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि वह जंतर-मंतर पर होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में सिर्फ अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी या फिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका भी निभाएंगी।
टीएमसी ने लोकसभा में नियुक्त किया नया उपनेता
दिल्ली दौरे से पहले ममता बनर्जी ने पार्टी संगठन से जुड़ा एक बड़ा फैसला भी लिया है. उन्होंने उत्तर 24 परगना जिले के दमदम लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे सौगत रॉय को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस का नया उपनेता नियुक्त किया है।
सौगत रॉय अब बीरभूम से चार बार सांसद रह चुकीं शताब्दी रॉय की जगह लेंगे। शताब्दी रॉय उन पूर्व टीएमसी सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद त्रिपुरा की राष्ट्रवादी नागरिक पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) का दामन थाम लिया है। इन सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस की संख्या घटकर आठ रह गई है। फिलहाल पार्टी की ओर से लोकसभा में नेता की जिम्मेदारी ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर सीट से लगातार तीन बार सांसद चुने गए नेता संभाल रहे हैं।यह भी स्पष्ट नहीं है कि राजधानी में उनका एकमात्र निर्धारित कार्यक्रम सीजेपी के नेतृत्व वाले आंदोलन में शामिल होना होगा या वे विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं, विशेषकर कांग्रेस नेतृत्व के साथ बैठकें भी करेंगी।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/