-संवैधानिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक और बहुत बड़ा कदम है: विनय तमांग
- पहले मुख्यमंत्री और अब राज्यपाल ने जीत लिया 1.5 करोड़ गोरखाओ का दिल
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: गोजमुमो नेता विनय तमांग ने दार्जिलिंग हिल्स, तराई, डुआर्स और गोरखा समुदाय की ओर से, मैं पश्चिम बंगाल सरकार के बजट सत्र के दौरान माननीय राज्यपाल श्री आर.एन. रवि द्वारा दिए गए उस बयान का दिल से स्वागत करता हूँ, जिसमें उन्होंने गोरखा-लैंड मुद्दे के 'स्थायी राजनीतिक समाधान' के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और संकल्प को व्यक्त किया है।तमांग ने बताया कि इस ऐतिहासिक पहल के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री आर.एन. रवि और पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। राज्यपाल का यह संबोधन दार्जिलिंग हिल्स, तराई, डुआर्स और गोरखा समुदाय के लिए एक बड़ी संवैधानिक पहल है। इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि इतने ऊँचे संवैधानिक पद पर आसीन किसी व्यक्ति ने गोरखा समुदाय के इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी आधिकारिक और सशक्त मंच से इस तरह औपचारिक रूप से बात की हो। राज्यपाल के आज के संबोधन ने दार्जिलिंग हिल्स, तराई और डुआर्स क्षेत्र के लिए राजनीतिक, संवैधानिक और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक दूरगामी और महत्वपूर्ण राह दिखाई है।विनय तमांग ने कहा कि वह
सांसद राजू बिस्टा के प्रति अपनी सच्ची सराहना और धन्यवाद व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों में गोरखा-लैंड के स्थायी राजनीतिक समाधान के लिए सकारात्मक माहौल बनाने और राज्यपाल के संबोधन में इस मामले को शामिल कराने में अथक प्रयास किए और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मुझे विश्वास है कि यह ऐतिहासिक संबोधन आने वाले दिनों में राजनीतिक और संवैधानिक अधिकारों के लिए गोरखा समुदाय के संघर्ष को नई ऊँचाई और वैधता प्रदान करेगा।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/