पश्चिम बंगाल में आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी पर बीती रात हुए हमले के मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों पर केवल मुकदमा चलाकर कार्रवाई ही नहीं होगी, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई भी उनसे कराई जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस अभियान के दौरान भड़की हिंसा: बंगाल के आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के रेलपार इलाके में शुक्रवार रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब लाउडस्पीकर की आवाज नियंत्रित करने को लेकर चलाए जा रहे पुलिस अभियान के दौरान हिंसा भड़क उठी। प्रशासन की ओर से इलाके में लोगों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा था, लेकिन शाम होते-होते माहौल बिगड़ गया और बड़ी संख्या में लोग कसाई मोहल्ला पुलिस चौकी के बाहर जमा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। अभिषेक बनर्जी की कंपनी पर भी कसेगा शिकंजा : बंगाल की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कई बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि फाल्टा में दोबारा मतदान कराया जाएगा। वहां के लोगों को पिछले 10 साल से वोट नहीं डालने दिया गया है। इस कदम से वहां के मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली होगी।मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह अतीत को भूले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम कार्यकर्ताओं पर हुए टीएमसी के अत्याचारों को भूले नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया है कि पिछली राजनीतिक हिंसा और अपराधों के मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। इसके साथ ही, उन्होंने केंद्रीय योजनाओं के फंड में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच के भी आदेश दिए हैं। केंद्रीय योजनाओं के धन के दुरुपयोग को लेकर पुलिस को शिकायत दर्ज करने को कहा गया है। अभिषेक बनर्जी पर कसेगा शिकंजा: डायमंड हार्बर में बोलते हुए मुख्यमंत्री अधिकारी ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके पास अभिषेक बनर्जी की कंपनी 'लिप्स एंड बाउंड्स' की संपत्तियों की पूरी सूची आ चुकी है। इस कंपनी की संपत्तियों की गहराई से जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बंगाल के इस सियासी बदलाव को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल नई सरकार का आना नहीं है, बल्कि बंगाल की जनता के लिए यह दूसरी आजादी की तरह है। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
#WestBengalCM
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/