- टीएमसी को लगी मिर्ची याद आया कानून व्यवस्था की नियमावली
अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में कानून व्यवस्था और आपराधिक जांच के तौर-तरीकों को लेकर एक नया प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। हावड़ा पुलिस द्वारा एक कुख्यात वसूली गिरोह के सरगना और गैंगस्टर आकाश सिंह के खिलाफ की गई खोजी कार्रवाई के दौरान अपनाए गए आचरण ने मानवाधिकारों और पुलिस नियमावली पर गंभीर बहस छेड़ दी है।दरअसल हावड़ा के रंगदार कहे जाने वाले कुख्यात बदमाश आकाश सिंह को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया और फिर उसे कच्छे और बनियान में ही सड़क पर घुमाया. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
आकाश पर ये हैं आरोप
कुख्यात अपराधी आकाश सिंह को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था. उस पर पुलिस अधिकारी पर चोली चलाने, हावड़ा में एक्सटॉरशन गैंग(रंगदारी) चलाने सहित कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे मालीपंचघरा और गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र ले गई और वहां क्राइम सीन री-क्रिएट किया. इस दौरान वह हाफ पैंट और टी-शर्ट में दिखाई दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस री-क्रिएशन से वह समझना चाहते थे कि आरोपी ने अपराध की योजना कैसे बनाई, किस लोगों से मदद ली और फिर किस तरह से प्लानिंग करके वारदात को अंजाम दिया गया.
कच्छे और बनियान में दिखा आकाश
लेकिन इसी बीच जब अगले दिन पुलिस आकाश सिंह को लेकर घटनास्थल पर दोबारा पहुंची तो उसका हुलिया पूरी तरह बदला हुआ था. आरोपी आकाश सिंह के लंबे बाल और ढाढ़ी पूरी तरह काट दिए गए थे और वह केवल कच्छा और बनियान में नजर आया है. हालांकि इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस ने आरोपी को इसी हालात में अलग-अलग इलाकों में घुमाया और घटना की जानकारी जुटाई. हावड़ा पुलिस ने आरोपी के साथ पुराने मामलों के घटनास्थल का दौरा किया और उससे पूछताछ भी की.
अहम सुराग मिलने का दावा
पुलिस ने दावा किया है इस प्रक्रिया की वजह से कई अहम सुराग मिले हैं, जिससे पुराने मामलों की गु्त्थी सुलझाने में भी मदद मिलेगी. इधर पुलिस का आरोपी को इस तरह कच्छा-बनियान में परेड कराने को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रहा है. एक ओर कुछ लोग इसे अपराध के खिलाफ सख्त संदेश बता रहे हैं, तो कई लोग इसे मानवाधिकार और पुलिस की प्रक्रिया से जोड़कर सवाल उठा रहे है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/