- सिलीगुड़ी से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर जाकर दी थी गिरफ्तारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में सिलिगुड़ी से भारतीय जनता पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ता का सम्मान किया। कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी ने उनका सम्मान किया। इस तस्वीर को देखकर हर किसी के मन में एक सवाल उठा कि आखिर ये बुजुर्ग व्यक्ति कौन हैं, जिनके पीएम मोदी ने पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया? ये बुजुर्ग पश्चिम बंगाल में BJP के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं। इनका नाम माखनलाल सरकार है। इनकी उम्र 98 साल है। माखनलाल सरकार आजादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती दौर के जमीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं। 1952 में उन्हें कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ होने पर गिरफ्तार कर लिया गया था।
माखनलाल सरकार 1980 में BJP के गठन के बाद वे पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों के संगठनात्मक समन्वयक बने।सिर्फ एक साल के अंदर ही, उन्होंने लगभग 10,000 सदस्यों को पार्टी में शामिल करवाने में मदद की. 1981 से लगातार सात वर्षों तक उन्होंने जिला अध्यक्ष के रूप में सेवा की. यें उस समय एक असाधारण उपलब्धि थी, जब आम तौर पर BJP के नेता किसी एक ही संगठनात्मक पद पर दो साल से ज्यादा नहीं रह पाते थे। ( कोलकाता से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/