- सांसद राजू विष्ट की पहल पर ईपीएफओ ने की कार्रवाई
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: ईपीएफओ ने लॉन्गव्यू टी एस्टेट के निदेशक सौरव गर्ग के खिलाफ ₹7.30 करोड़ पीएफ बकाया मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सिलीगुड़ी स्थित ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक पीएफ आयुक्त अंकित श्रीवास्तव द्वारा जारी वारंट को कुर्सियांग पुलिस स्टेशन भेजा गया है। निर्देश दिया गया है कि बकाया राशि तुरंत जमा नहीं होने पर सौरव गर्ग को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर भविष्यनिधि भवन, सिलीगुड़ी स्थित रिकवरी अधिकारी के समक्ष पेश किया जाए।अधिकारियों के अनुसार, यह बकाया 2013 से 2022 के बीच कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध उपबंध अधिनियम, 1952 के तहत लंबित है। यह कार्रवाई दार्जिलिंग सांसद राजू बिष्ट की 19 मई को लॉन्गव्यू टी गार्डन यात्रा के कुछ दिनों बाद हुई है, जहां श्रमिक पिछले 25 दिनों से अधिक समय से बकाया वेतन और अन्य देयों को लेकर रिले भूख हड़ताल पर बैठे थे। श्रमिकों का आरोप है कि करीब छह महीने का वेतन तथा ₹11 करोड़ से अधिक पीएफ, ग्रेच्युटी और अन्य बकाया अब तक नहीं चुकाया गया है।सांसद राजू बिष्ट ने जिला प्रशासन, श्रम विभाग और पुलिस अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की थी। गिरफ्तारी वारंट 26 मई 2026 तक वापसी योग्य है।
हालांकि, कई प्रयासों के बावजूद लॉन्गव्यू टी एस्टेट प्रबंधन से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/