- दूसरे चरण की वोटिंग से पहले दिया बड़ा संदेश
- पीएम ने कहा मैं यहां बंगाल की हर बेटी को दिलाने आया हूं भरोसा
पश्चिम बंगाल विधानसभा में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम में चुनाव प्रचार के दौरान रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां और पानिहाटी से बीजेपी प्रत्याशी रत्ना देबनाथ के साथ मंच शेयर किया। रत्ना देबनाथ के साथ मंच शेयर कर उन्होंने वोटिंग से पहले कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां बंगाल की हर बेटी को भरोसा दिलाने आया हूं। बीजेपी बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी। मैं जब यहां आया तो एक बहन ने मुझे राखी भेंट की। बंगाल में उनका यह भाई यह वादा करता है कि बहनों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि होगी। अत्याचार की हर पुरानी फाइलें खुलेंगी।
पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
पीएम मोदी ने कहा कि जिस मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया उसे टीएमसी के महाजंगल ने छीन लिया।
बीजेपी ने उस मां को उम्मीदवार दिया है। बीजेपी ने संदेशखाली की पीड़ितों को नेतृत्व का अवसर दिया मगर टीएमसी इन बेटियों को गाली दे रही है।
पीएम ने कहा कि जब महिलाएं न्याय मांगती है तो टीएमसी कहती है कि रेप से बचना है और जिंदा बचना है तो घर में ही रहो।
टीएमसी नहीं चाहती है कि बेटियां खुले आसमान के सपने देखे। बंगाल की हर बेटी को भरोसा दिलाने आया हूं बीजेपी बेटियों के सपने को कुचलने नहीं देगी।
रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताजी ने नारा दिया था, तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा।
बंगाल में क्रांति की बेला है, जो आपके एक वोट से होगी।
मैं बंगाल की जनता से प्रार्थना करता हूं कि हमें एक वोट का आशीर्वाद दीजिए। हम जनता को कई कष्टों से आजादी दिलाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल का गौरव लौटाने के लिए और अवसरों की भूमि बनाने के लिए आजादी जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि कल शाम को बेलुर मठ जाने का सौभाग्य मिला। वहां की मिट्टी को प्रणाम करना सौभाग्य होता है। आज सुबह मुझे मां गंगा के दर्शन और लोगों से मिलने का अवसर मिला। मैं मां दक्षिणेश्वर काली और मां दुर्गा को नमन करते हुए सभी माताओं-बहनों को नमन करता हूं। नारी 21वीं सदी के लिए नई गाथा लिखने जा रही है। अब नहीं सहेंगे, टीएमसी सरकार को बदलकर रहेंगे। 4 मई को सरकार बनने के बाद महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की फाइलें खुलेंगी। बीजेपी बंगाल के हर बहन-बेटी को सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/