-
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। ईडी की टीम आनंदपुर और अलीपुर इलाकों में दो कारोबारियों के घर पहुंची। यहां तलाशी जारी है। मामला सोना पप्पू सिंडिकेट मामले से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि ईडी को कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 'सोना पप्पू सिंडिकेट' मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापे पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आनंदपुर और अलीपुर इलाके में मारे गए। ईडी यहां पर दो कारोबारियों के घरों समेत कुल तीन जगहों पर पहुंची थी। ईडी अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सोना पप्पू उर्फ बिस्वजीत पोद्दार से जुड़े आपराधिक सिंडिकेट की जांच के तहत की जा रही है। इस मामले में ईडी पहले ही सोना पप्पू के करीबी कारोबारी जॉय कामदार को गिरफ्तार कर चुकी है, जो फिलहाल ईडी की हिरासत में है। बताया जा रहा है कि जिन कारोबारियों के यहां छापेमारी की जा रही है, उनका पता जॉय कामदार से पूछताछ के दौरान मिला। रविवार सुबह ईडी की कई टीमें केंद्रीय बलों के साथ साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स से रवाना हुईं और अलग-अलग स्थानों पर जांच शुरू की। सोना पप्पू पर आरोप: सूत्रों के मुताबिक, आनंदपुर के एक प्रमुख इलाके में एक कारोबारी के घर पर तलाशी चल रही है, जबकि एक अन्य टीम अलीपुर पहुंची है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन कारोबारियों का जॉय कामदार के निवेश से कोई संबंध है या नहीं। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के तहत की जा रही है। सोना पप्पू पर हत्या की कोशिश और उगाही जैसे कई गंभीर आरोप हैं और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।फरार है सोना पप्पू:
जानकारी के मुताबिक, सोना पप्पू दक्षिण कोलकाता के कस्बा और बालीगंज इलाकों में सिंडिकेट चलाता है। फरवरी में हुए गोलपार्क हिंसा मामले में भी वह मुख्य आरोपी है। फिलहाल वह फरार है, लेकिन समय-समय पर सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर जांच एजेंसियों पर अपने परिवार को परेशान करने का आरोप लगाता रहता है।विधानसभा चुनाव के बीच ताबड़तोड़ ईडी की छापेमारी: इस मामले में कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा विश्वास का नाम भी सामने आया है। आरोप है कि उनके जॉय कामदार के साथ वित्तीय लेन-देन थे। ईडी इस महीने की शुरुआत में उनके घर पर भी छापेमारी कर चुकी है। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/