प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा ऐतिहासिक रासमेला मैदान में आयोजित होगी, जिसे लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।इस संबंध में प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारी कूचबिहार पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है। वहीं, कूचबिहार एयरपोर्ट पर सेना के हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग भी की गई।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री माेदी रविवार दोपहर करीब तीन बजे कूचबिहार एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए रासमेला मैदान स्थित सभा स्थल तक जाएंगे।राज्य और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। बंगाल के प्रभारी मंगल पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य आदि ने तैयारियों का जायजा लिया। उधर निशितप्रामाणिक ने कहा कि 5 अप्रैल को कूचबिहार में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली के बाद बंगाल का चुनावी परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा और राज्य में भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त होगा। निशीथ प्रामाणिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जब भी प्रधानमंत्री मोदी बंगाल की धरती पर कदम रखते हैं, यहां के लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। कूचबिहार और उत्तर बंगाल की उनकी यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। लोग बदलाव के लिए बेताब हैं और पीएम मोदी की मौजूदगी इस 'परिवर्तन' की लहर को सुनामी में बदल देगी। ममता बनर्जी की हवा हवाई बातें अब चलने वाली नहीं हैं।
ममता के 'करीबियों' पर लगाया साजिश का आरोप
मालदा की हालिया घटना और उसमें पकड़े गए आरोपियों को लेकर निशीथ प्रामाणिक ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, 'जिस व्यक्ति को पिछले 5 सालों से ममता बनर्जी के साथ मंच साझा करते देखा गया, आज जब उसने कोई अपराध किया या घटना को अंजाम दिया, तो ममता उसे एआईएमआईएम का बता रही हैं। यह उनकी पुरानी आदत है।भाजपा नेताओं के मुताबिक, यह जनसभा कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिले की 13 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित की जा रही है। सभास्थल पर तीन स्तरों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली को लेकर उत्तर बंगाल की सियासत में हलचल तेज हो गई है। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
#बंगालचुनाव #नरेद्रमोदी
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/