- टीएमसी पापों का घड़ा भरा, बंगाल विकास के नए युग में प्रवेश करेगा : पीएम मोदी
- पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी ने किया संबोधित,बोले बंगाल में अब सत्ता परिवर्तन तय
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण 23 अप्रैल से ठीक दो हफ्ते पहले . पीएम मोदी ने बंगाल के तीन अलग-अलग कोनों हल्दिया पूर्व मेदिनीपुर, आसनसोल पश्चिम बर्धमान और सूरी बीरभूम में टीएमसी सरकार पर गरजकर चुनावी बिसात बदल दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीरभूम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि घुसपैठियों को भी खदेड़ा जाएगा और घुसपैठियों के जो आका हैं, उन्हें जेल में भरा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए छह गारंटियों का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में आर्थिक कुप्रबंधन और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पहली गारंटी की घोषणा करते हुए PM मोदी ने कहा, "आज लोगों को बार-बार कानून से मदद माँगनी पड़ती है। लेकिन हमारी सरकार में आपको न्याय मिलेगा। दूसरी गारंटी की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, "सरकारी व्यवस्था जनता के प्रति जवाबदेह होगी।"अपनी तीसरी गारंटी में उन्होंने कहा कि हर स्कैम और रेप केस की फाइल खोली जाएगी और जांच की जाएगी।अपनी चौथी गारंटी में उन्होंने भरोसा दिलाया कि भ्रष्टाचार करने वाले लोग जेल में होंगे, जिसमें मंत्री भी शामिल हैं।अपनी पांचवीं गारंटी में पीएम मोदी ने पार्टी के पुराने एजेंडे को दोहराया और कहा कि शरणार्थियों को सम्मान मिलेगा, जबकि घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा।अपनी छठी गारंटी में पीएम मोदी ने कहा कि अगर BJP की सरकार बनती है तो यहां 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने एक और गारंटी यह भी दी कि जिन लोगों ने अब तक बंगाल को लूटा है, उनसे हिसाब लिया जाएगा।आसनसोल में कहा कि पूरा आसनसोल अब परिवर्तन चाहता है, पूरा बंगाल परिवर्तन चाहता है। बंगाल में टीएमसी के पापों का घड़ा अब भर चुका है। बंगाल में अगली सरकार डबल इंजन की सरकार बनेगी। 4 मई के बाद बंगाल विकास के एक नए युग में प्रवेश करेगा।टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की प्रगति के लिए टीएमसी से मुक्ति जरूरी है, क्योंकि आज जब पूरा देश तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, तब टीएमसी बंगाल को पीछे धकेलने में लगी हुई है। यहां के संसाधन, यहां की संभावनाएं और नौजवानों के अवसर, सब पर टीएमसी के गुंडों का कब्जा है।
उन्होंने आगे कहा कि आसनसोल और दुर्गापुर का ये पूरा इलाका कभी बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे देश के औद्योगिक विकास का बड़ा केंद्र था। साइकिल से लेकर रेल तक, पेपर से लेकर स्टील तक, एल्युमिनियम से लेकर ग्लास तक यहां कारखानों की लंबी चेन थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए छह गारंटियों का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में आर्थिक कुप्रबंधन और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।पहली गारंटी की घोषणा करते हुए PM मोदी ने कहा, "आज लोगों को बार-बार कानून से मदद माँगनी पड़ती है। लेकिन हमारी सरकार में आपको न्याय मिलेगा। दूसरी गारंटी की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, "सरकारी व्यवस्था जनता के प्रति जवाबदेह होगी।"अपनी तीसरी गारंटी में उन्होंने कहा कि हर स्कैम और रेप केस की फाइल खोली जाएगी और जांच की जाएगी।अपनी चौथी गारंटी में उन्होंने भरोसा दिलाया कि भ्रष्टाचार करने वाले लोग जेल में होंगे, जिसमें मंत्री भी शामिल हैं।अपनी पांचवीं गारंटी में पीएम मोदी ने पार्टी के पुराने एजेंडे को दोहराया और कहा कि शरणार्थियों को सम्मान मिलेगा, जबकि घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा।अपनी छठी गारंटी में पीएम मोदी ने कहा कि अगर BJP की सरकार बनती है तो यहां 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा।।साथ ही उन्होंने एक और गारंटी यह भी दी कि जिन लोगों ने अब तक बंगाल को लूटा है, उनसे हिसाब लिया जाएगा।उन्होंने जनता से कहा कि ये चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं है। ये आसनसोल को उसकी पुरानी औद्योगिक शक्ति लौटाने का चुनाव है। ये माफियाराज से मुक्ति पाने का चुनाव है। ये काम सिर्फ भाजपा-एनडीए सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस इलाके के विकास में लगी है। यहां औद्योगीकरण में मदद और स्टील प्लांट के विस्तार के लिए 45 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किए गए हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 4 मई के बाद निर्मम सरकार जाएगी, भाजपा सरकार आएगी। हमारी सरकार द्वारा इस इलाके की एक-एक परेशानी का समाधान किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बंगाल में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। बंगाल की महिलाएं सुरक्षा और सम्मान चाहती हैं। 15 सालों तक बंगाल पर कब्जा करने के लिए टीएमसी ने हथकंडा अपनाया है। इन्होंने अपनी ही जनता पर अत्याचार किए हैं।
उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों की एक बहुत बड़ी चिंता घुसपैठियों की है। जो लोग कई पीढ़ियों से अपने गांव और मोहल्लों में रहते आ रहे थे, उनके देखते-देखते उन पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है। कुछ जगह तो डेमोग्राफी इतनी बदल गई है कि लोगों को मंदिर जाने और पूजा करने की इजाजत नहीं मिल रही। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
#Bengalelection #बंगाल #नरेंद्रमोदी #घुसपैठिये
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/