मध्य प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया।बताया जाता है कि आरपीएफ से बचने के लिए एक शातिर चोर ने तालाब को ही आधार बना लिया।घंटों तक पानी में छुपा रहा…और सांस लेने के लिए कमल की डंडी का सहारा लिया।लेकिन शातिर चोर आखिरकार…पुलिस की नजर से बच नहीं पाया और गिरफ्तार कर लिया गया।जांच में खुलासा हुआ की 32 साल का हरविंदर सिंह कोई छोटा-मोटा चोर नहीं…बल्कि 400 से ज्यादा चोरियों में शामिल एक कुख्यात अपराधी है।ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाना…इसका पुराना तरीका था।चौंकाने वाली बात यह है कि 2017 में यह शख्स वार्ड पार्षद भी रह चुका है।यानि कहानी साफ है…चेहरा बदल सकता है,लेकिन करतूत नहीं।और कोई कितना भी शातिर क्यों न हो जब पाप का घड़ा भर जाता है तब वह कानून की गिरफ्त में आ हीं जाता है। ( अजित मिश्र की रिपोर्ट )
कमल की डंडी के सहारे सांस लेता रहा पानी में छुपा चोर! आखिर में पकड़ा गया
अप्रैल 09, 2026
0
Tags
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/