पटना। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण एक बार फिर से सांसद बन गये हैं। इस बार सीधे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित कर दिया है।
कुछ दिनों पहले जब बिहार में राज्यसभा के चुनाव हुए तब जनता दल यूनाइटेड के नेता हरिवंश नारायण को टिकट नहीं दिया गया। उनकी जगह पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा गया। राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन रहे हरिवंश नारायण के बारे में कयास लग रहे थे कि अब उनकी संसदीय पारी खत्म हो जाएगी। ये कयास अब गलत साबित हो गए हैं। अब नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने से ठीक पहले यह तय हो गया है कि हरिवंश नारायण राज्यसभा में बने रहेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिवंश नारायण को राज्यसभा के लिए मनोनीत कर दिया है। ( अजित मिश्र की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/