- कहा, ममता सरकार ने ठगा है उत्तर बंगाल के लोगों को, अब आ रहा खुशी के दिन
- गोरखा स्पोर्ट ग्राउंड, सभी महिलाओं को 3000 रुपए , बेरोजगार को 2000 महीना मिलेगा
- चाय बागान के श्रमिकों को उनका जमीनी अधिकार,
पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है और गृह मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज दार्जीलिंग जिले के सुकना पहुंचे। इस दौरान अमित शाह ने ममता सरकार को कठघरे में खड़ा किया। सभा मंच पर गोरखा टोपी पहन गोरखा से किए उनके सैकड़ों वर्षों के समस्या का समाधान करने का वादा किया। शाह ने कहा कि ममता के राज में ढेर सारी माताओं बहनों पर अत्याचार हुआ। संदेश खाली की घटनाओं ने पूरे बंगाल को शर्मसार किया है। और मैं आज बताना चाहता हूं कि माटीगाड़ा की वह निर्दोष बालिका हो, बागडोगरा की चाय बागान में आदिवासी महिला के साथ उत्पीड़न हुआ हो, दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज का बलात्कार, साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज का बलात्कार, आरजी कर मेडिकल कॉलेज का बलात्कार, हर बलात्कारी को चुन-चुन कर जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।TMC का गुंडाराज नहीं चलेगा. अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव अन्याय से मुक्ति पाने का चुनाव है।अमित शाह ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में उन्होंने दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कुर्सेओंग की पहाड़ियों में रहने वाले लोगों के मुद्दों पर चर्चा के लिए तीन बार बैठक का प्रस्ताव रखा, लेकिन ममता बनर्जी सरकार ने हर बार इसे खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर बातचीत के लिए नई दिल्ली में कोई प्रतिनिधि तक नहीं भेजा।कहा कि मैंने पिछले डेढ़ साल में पहाड़ियों और गोरखाओं के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तीन बार मीटिंग की बात की लेकिन ममता बनर्जी ने इस मामले पर चर्चा करने के लिए अपना कोई प्रतिनिधि नई दिल्ली नहीं भेजा। वह नहीं चाहतीं कि दार्जिलिंग में रहने वाले गोरखाओं को न्याय और उनके जायज अधिकार मिलें।गृह मंत्री ने कहा कि आप चिंता न करें। 5 मई को राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद, हमारा पहला काम गोरखाओं की समस्याओं को हल करना होगा। गोरखालैंड आंदोलन को लेकर गोरखाओं के खिलाफ पहले दर्ज की गई सभी शिकायतें और केस वापस ले लिए जाएंगे। TMC के अन्याय से मुक्ति का वक्त है। 6 महीने के अंदर गोरखा की समस्या का समाधान होगा।गृह मंत्री अमित शाह की रैली: पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनने जा रही है। ममता दीदी के जाने का वक्त आ गया है। बंगाल की हर समस्या का समाधान होगा। TMC का गुंडाराज नहीं चलेगा।ये चुनाव अन्याय से मुक्ति पाने का चुनाव है। TMC के अन्याय से मुक्ति का वक्त है। 6 महीने के अंदर गोरखा की समस्या का समाधान होगा। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/