#आकाशवाणी
यह आकाशवाणी लखनऊ है अब आप यज्ञ देव पंडित से प्रादेशिक समाचार सुनिए....
April 03, 2026
0
और ये हैं 99 वर्षीय आकाशवाणी लखनऊ के पहले समाचार वाचक यज्ञ देव पंडित जी। जो हिन्दी और संस्कृत के समाचार पढ़ते थे। इनके समाचारों से ही हम उन दिनों प्रदेश,देश और दुनिया का हाल जानते थे। इनके ही स्पष्ट उच्चारण से हमने भी समाचार वाचन का ककहरा सीखा जो आगे बहुत काम आया। आज गुरुवार 2अप्रैल 2026को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकाशवाणी लखनऊ के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। हम सब कृतार्थ हुए। धन्यवाद आकाशवाणी लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख सुमोना जी, उनके सक्रिय और समर्पित सहकर्मी डाक्टर सुशील राय जी आपने वाकई बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया। ( वरिष्ठ पत्रकार संतोष बाल्मीकि की कलम से )
Tags
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/