- 2 चरणों में होंगे बंगाल विधानसभा के चुनाव, अभियोगनामा' नामक इस दस्तावेज में खोलेंगे सभी राज
पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरण में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा और चार मई को मतगणना होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव 2026 से पहले शनिवार को तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोलकाता में भाजपा के आरोपों का संकलन यानी चार्जशीट पेश करेंगे। वह कोलकोता पहुंच गए है।उनका भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।अभियोगनामा' नामक इस दस्तावेज में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 साल के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार और कुशासन के कथित मामलों का संकलन किया गया है. भाजपा नेता ने कहा कि अभियोगनामा में तृणमूल सरकार की 14 क्षेत्रों में कथित 'विफलताओं' को उजागर किया जायेगा.
सिंडिकेट राज का भी मुद्दा उठायेंगे अमित शाह
उन्होंने कहा कि अमित शाह की ओर से पेश की जाने वाली चार्जशीट में प्रशासन में भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था का चरमराना, महिलाओं की सुरक्षा संबंधी चिंताएं, सिंडिकेट राज का बोलबाला और स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में संकट से संबंधित आरोप अभियोगनामा में प्रमुखता से शामिल होने की संभावना है।तृणमूल की कमियों को उजागर करेगा अभियोगनामा
भाजपा नेता ने बताया कि पार्टी अभियोगनामा का इस्तेमाल तृणमूल कांग्रेस की कथित कमियों को उजागर करने और उसके बाद अपने संकल्प पत्र में विकल्प प्रस्तुत करने की योजना बना रही है, जिसे अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किये जाने की संभावना है।
चार्जशीट की खास बातें: प्रशासन में भ्रष्टाचार : सरकारी तंत्र में फैले कथित भ्रष्टाचार की पोल खोलना। कानून-व्यवस्था : राज्य में चरमराई सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा।।महिला सुरक्षा : हाल की घटनाओं (जैसे आरजी कर कांड) के मद्देनजर महिलाओं की असुरक्षा।
सिंडिकेट राज : निर्माण और व्यापार क्षेत्रों में स्थानीय सिंडिकेट का प्रभाव। शिक्षा और स्वास्थ्य संकट : भर्ती घोटाले और अस्पतालों की जर्जर स्थिति। 2 माह में अमित शाह ने बंगाल के कई दौरे किये: अमित शाह ने 2 महीनों में पश्चिम बंगाल के कई दौरे किये हैं. इसमें उन्होंने पार्टी के जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने और चुनावी रणनीतियों को बेहतर बनाने के लिए संगठनात्मक बैठकों, रैलियों और परिवर्तन यात्रा सहित जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लिया है।यह अभियोगनामा केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि बंगाल की जनता का दर्द है, जो उन्होंने पिछले 15 वर्षों में सहा है। हम 14 क्षेत्रों में ममता सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखेंगे और बतायेंगे कि बंगाल को फिर से 'सोनार बांग्ला' बनाने के लिए भाजपा क्यों जरूरी है। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/