बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक ताजा बयान ने राज्य में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। सोमवार को धर्मतला में धरना मंच से दिए गए उनके भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक खास ‘समुदाय’ और ‘एकजुटता’ को लेकर ऐसी टिप्पणी की है जिसे विपक्षी दल ‘भड़काऊ’ बता रहे हैं।ममता बनर्जी का विवादित बयान: वायरल वीडियो में ममता बनर्जी कहती नजर आ रही हैं, “हम हैं इसलिए आप सब सुरक्षित हैं। अगर हम नहीं रहे, तो सिर्फ एक सेकंड लगेगा। जब एक कम्युनिटी एकजुट नहीं होती, तो घेरने वाले एक सेकंड में आपका ’12 बजा’ देंगे। अगर आप अपना ’13’ नहीं बजवाना चाहते, तो बीजेपी के दुष्प्रचार में न आएं।” हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने पूरे भाषण में किसी विशेष धर्म (हिंदू या मुस्लिम) का नाम नहीं लिया, लेकिन बीजेपी ने इसे सीधे तौर पर हिंदुओं के लिए दी गई चेतावनी करार दिया है।
शुभेंदु अधिकारी का पलटवार: ममता के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम समुदाय ममता के साथ नहीं बल्कि हुमायूं कबीर जैसे नेताओं के साथ है, और हिंदू भी अब एकजुट होने लगे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी समर्थकों का दावा है कि ममता बनर्जी अब खुलेआम बंगाली हिंदुओं को डरा रही हैं। मंच से ममता ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी उनकी सभा में घुसकर लीफलेट बांट रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले करें और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।ममता बनर्जी के इस बयान को लेकर अब उन पर सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि अगर तुमने मुझे वोट नहीं दिया तो एक कम्युनिटी को एक सेकेंड नहीं लगेंगे बाकियों को समाप्त करने में। उनके इस बयान की एक क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने ममता बनर्जी पर वार किया और उनके इस बयान की निंदा की। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें ममता बनर्जी कहती हुए सुनाई दे रही हैं, 'क्योंकि मैं सीएम हूं इसलिए तुम सब सुरक्षित हो। अगर तुम मुझे हटाओगे और BJP को वोट दोगे तो याद रखना कि एक कम्युनिटी है जो तुम सबको 1 सेकंड में खत्म कर देगी, इसलिए अगर तुम सुरक्षित रहना चाहते हो तो मुझे वोट देते रहो।'बीजेपी ने उठाए सवाल
BJP सांसद संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेस कर ममता बनर्जी पर उनके इस बयान के लिए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी का जो वीडियो क्लिप हम सोशल मीडिया पर देख रहे हैं, वह बहुत ज्यादा चिंताजनक और निंदनीय है। उनका कहना है कि अगर वह पावर में नहीं रहीं, तो एक खास कम्युनिटी आपको खत्म कर देगी। वह मान रही हैं कि पश्चिम बंगाल में इतनी हिंसा है कि एक पूरी कम्युनिटी को राज्य से मिटाया जा सकता है।' संबित पात्रा ने कहा कि अगर एक कुर्सी पर बैठी हुई सीएम एक धर्म के लिए इस तरह की सोच रख रखी हैं कि धर्म विशेष के लोगों की मैं ही शिल्ड हूं तो यह अकबरुद्दीन औवैसी के बयान जैसा है। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
#बंगाल #BJP
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/