नेपाल की राजनीति इस समय एक ऐसे चेहरे के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिसे कुछ साल पहले तक लोग सिर्फ एक रैपर के रूप में जानते थे। लेकिन अब वही शख्स देश की सत्ता के सबसे बड़े दावेदार बन चुके हैं। हम बात कर रहे हैं बालेन शाह की, जो महज 35 साल की उम्र में नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने की दहलीज पर खड़े हैं।नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 120 सीटों के शुरुआती रुझानों में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) 1 सीट जीत चुकी है और करीब 93 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। नेपाल में हुए ऐतिहासिक आम चुनाव (5 मार्च 2026) की मतगणना तेजी से जारी है और रुझानों ने देश की राजनीति में एक बड़े भूचाल का संकेत दे दिया है। अब तक के नतीजों और रुझानों में पुरानी और पारंपरिक पार्टियों, खासकर वामपंथी धड़े (कम्युनिस्ट पार्टियों) का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। वहीं, युवाओं के भारी समर्थन से आगे बढ़ रही राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) एक मजबूत लहर बनकर उभरी है। पूरे चुनाव का सबसे दिलचस्प और हाई-प्रोफाइल मुकाबला झापा-5 सीट पर है, जहां काठमांडू के पूर्व मेयर, रैपर और RSP के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह ने चार बार के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को मतों की गिनती में काफी पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल सितंबर 2025 में हुए 'Gen Z' आंदोलन के बाद यह पहला चुनाव है।
नेपाल में कल यानी 5 मार्च को प्रतिनिधि सभा (संसद के निचले सदन) की 275 सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव आयोग ने मतपेटियों को इकट्ठा करने के तुरंत बाद वोटों की गिनती जारी है। नेपाल चुनाव आयोग के अनुसार, कल हुए चुनाव में लगभग 60% वोटिंग दर्ज की गई। देश भर में बनाए गए 10,963 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने कहा है कि उनका लक्ष्य 9 मार्च तक वोटों की गिनती पूरी करना है। 'फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट' (सीधे चुनाव) वाली 165 सीटों के रुझान आज मिलने शुरू हो जाएंगे, जबकि बाकी 110 सीटों का फैसला 'आनुपातिक प्रतिनिधित्व' प्रणाली के तहत होगा। वहीं गगन थापा की पार्टी नेपाली कांग्रेस 1 सीट जीतकर 9 सीटों पर आगे है। दूसरी ओर केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल भी 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग के मुताबिक 9 मार्च तक पूरी मतगणना खत्म होने की उम्मीद है। ऐसे में अब चर्चा तेज हो गई है कि बालेन शाह बहुत जल्द नेपाल के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बालेन शाह के बारे में। कौन हैं बालेन शाह?: बालेन शाह एक नेपाली राजनेता, रैपर हैं। बालेन शाह काठमांडू के मेयर रह चुके हैं। बालेन शाह का पूरा नाम बालेंद्र शाह है। उनका जन्म 27 अप्रैल 1990 को नेपाल की राजधानी काठमांडू के नारादेवी इलाके में हुआ था। उनके पिता राम नारायण शाह आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं और मां का नाम ध्रुवदेवी शाह है। बालेन शाह का परिवार मूल रूप से मधेश प्रदेश के महोत्तरी जिले से जुड़ा हुआ है, लेकिन उनके पिता की पोस्टिंग काठमांडू के आयुर्वेद अस्पताल में होने के बाद परिवार यहीं बस गया। बालेन शाह हिंदू धर्म को मानते हैं। हालांकि उनके नाम की वजह से कई बार लोगों को भ्रम हो जाता है कि वह मुस्लिम हैं, लेकिन वह नेपाली हिंदू परिवार से आते हैं। उनका परिवार मैथिली पृष्ठभूमि से जुड़ा है और उनका संबंध न्यूआर समुदाय से भी माना जाता है। भारत के लिए क्यों जरूरी है नेपाल का ये चुनाव? किसके हाथ लगेगी सत्ता? समझें पूरा गणित : बालेन शाह की कुल संपत्ति?
रिपोर्टों के मुताबिक बालेन शाह की कुल संपत्ति करीब 5 से 6 करोड़ नेपाली रुपये के आसपास आंकी जाती है। वहीं उनकी मासिक कमाई लगभग 3 लाख रुपये से ज्यादा बताई जाती है।
बालेन शाह की लोकप्रियता सिर्फ नेपाल तक सीमित नहीं रही।साल 2023 में टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया। इसके अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी उनकी प्रोफाइल स्टोरी प्रकाशित की थी।
परिवार में कौन-कौन हैं : बालेन शाह एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता राम नारायण शाह आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। बालेन शाह की पत्नी सबीना काफ्ले पब्लिक हेल्थ वर्कर हैं। उनके भाई चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, बहन पेंटर हैं और उनके जीजा बैंकिंग सेक्टर में काम करते हैं।
इंजीनियर से रैपर तक का सफर : बालेन शाह बचपन से ही संगीत और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रखते थे। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई काठमांडू के वीएस निकेतन स्कूल से की।
इसके बाद उन्होंने काठमांडू के हिमालयन व्हाइटहाउस इंटरनेशनल कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की। इसके बाद वह भारत आए और कर्नाटक के विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया। इंजीनियरिंग पढ़ाई के दौरान ही वह नेपाल के अंडरग्राउंड हिप-हॉप सीन में सक्रिय हो गए।
2012 में उन्होंने अपना पहला गाना 'सडक बालक' रिलीज किया, जिसमें शहर के युवाओं की मुश्किलों और सामाजिक असमानता की बात की गई थी। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब के बैटल रैप शो Raw Barz में हिस्सा लिया और धीरे-धीरे नेपाल के 'नेफॉप' यानी नेपाली हिप-हॉप सीन में पहचान बना ली।
उनके कई गानों में भ्रष्टाचार, गरीबी और राजनीतिक व्यवस्था पर तीखा हमला होता था। यही वजह थी कि युवा वर्ग में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ती गई।
बालेन शाह 2022 में राजनीति में एंट्री और बड़ा धमाका :
नेपाल की राजनीति में बालेन शाह की एंट्री किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 2022 में उन्होंने अचानक घोषणा कर दी कि वह काठमांडू के मेयर का चुनाव लड़ेंगे। उस समय वह सिर्फ 32 साल के थे और किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े नहीं थे। चुनाव प्रचार के दौरान उनका अलग अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। वह अक्सर काले ब्लेजर, काली जींस और काले चश्मे में प्रचार करते नजर आते थे। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने चुनाव लड़ा और बड़े राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को हराकर काठमांडू के मेयर बन गए।
उन्हें करीब 61,767 वोट मिले, जबकि नेपाली कांग्रेस की उम्मीदवार सृजना सिंह को 38,341 वोट मिले। बालेन शाह काठमांडू के इतिहास में पहले ऐसे उम्मीदवार बने जो निर्दलीय होकर मेयर बने। काठमांडू के मेयर के रूप में उनका कार्यकाल कई फैसलों की वजह से चर्चा में रहा। उन्होंने नगर परिषद की बैठकों का लाइव टेलीकास्ट शुरू कराया ताकि प्रशासन में पारदर्शिता लाई जा सके। शहर में कचरा प्रबंधन की समस्या को सुलझाने के लिए निजी कंपनियों को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया और कई जगहों से अवैध ढांचे हटाए गए। हालांकि इन फैसलों को लेकर विवाद भी हुआ, खासकर सड़क किनारे कारोबार करने वालों और अवैध निर्माण हटाने को लेकर। 2015 में भारत की ओर से हुई कथित अघोषित नाकाबंदी के दौरान बालेन शाह काफी सक्रिय रहे थे। नेपाल में आए भूकंप के समय भी उन्होंने राहत सामग्री लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।2025 के आखिर में नेपाल में युवाओं के बड़े विरोध प्रदर्शन हुए जिन्हें Gen Z आंदोलन कहा गया। इन प्रदर्शनों के बाद नेपाल में केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई। इसके बाद जनवरी 2026 में बालेन शाह ने काठमांडू के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।
2026 के आम चुनाव में बालेन शाह ने झापा-5 सीट से चुनाव लड़ा। यह वही सीट है जहां उनका मुकाबला नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से हुआ। शुरुआती रुझानों में शाह यहां करीब 4 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अगर उनकी पार्टी बहुमत के करीब पहुंचती है तो 35 साल की उम्र में वह नेपाल के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। बालेन शाह कौन हैं?
बालेन शाह नेपाल के इंजीनियर, रैपर और पूर्व काठमांडू मेयर हैं जो 2026 में प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार बने हैं।
बालेन शाह की उम्र कितनी है? बालेन शाह का जन्म 27 अप्रैल 1990 को हुआ था। वह 35 साल के हैं। बालेन शाह किस धर्म को मानते हैं? बालेन शाह हिंदू धर्म को मानते हैं। बालेन शाह की पत्नी कौन हैं?: उनकी पत्नी का नाम सबीना काफ्ले है, जो पब्लिक हेल्थ सेक्टर में काम करती हैं।
बालेन शाह पहले क्या करते थे?: राजनीति में आने से पहले वह स्ट्रक्चरल इंजीनियर और प्रसिद्ध नेपाली रैपर थे।बालेन शाह कब काठमांडू के मेयर बने थे?: वह 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में काठमांडू के मेयर चुने गए थे। बालेन शाह किस पार्टी से जुड़े हैं?: वह राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़े हैं। बालेन शाह की शिक्षा क्या है?
उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया है। बालेन शाह का रैप करियर कब शुरू हुआ था?: उन्होंने 2012 में 'सडक बालक' गाने से नेपाली हिप-हॉप सीन में एंट्री की थी। बालेन शाह क्यों चर्चा में हैं?: नेपाल के 2026 आम चुनाव में उनकी पार्टी की बढ़त के कारण वह प्रधानमंत्री बनने के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। ( नेपाल बोर्डर से अशोक झा की रिपोर्ट )
#नेपाल #बालेनशाह
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/