गृहमंत्री अमित शाह 28 को ममता के खिलाफ जारी करेंगे श्वेत पत्र, चार अप्रैल को भाजपा का जारी होगा घोषणा संकल्प पत्र
मार्च 26, 2026
0
- शुभेंदु अधिकारी का दावा,भवानीपुर से हराऊंगा ममता बनर्जी को
- 177 सीटों के साथ भाजपा बंगाल में सत्ता पर होगी काबिज
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बंगाल का सियासी पारा अपने शबाब पर है।टीएमसी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों ओर से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं।इस बीच बीजेपी ने बड़ा प्लान तैयार किया है, जिसके तहत 28 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ जारी करेंगे।शाह कोलकाता में बंगाल सरकार की नाकामियों के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ लॉन्च करेंगे। इसके बाद 3/4 अप्रैल को बीजेपी बंगाल चुनाव के लिए घोषणापत्र/संकल्प पत्र जारी करेगी।इस प्लान के तरह नंदीग्राम और भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने बताया है कि इस बार पार्टी कितनी सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। रामनगर में आयोजित एक बड़ी जनसभा में उन्होंने न सिर्फ बीजेपी की जीत का दावा किया, बल्कि सीटों की संख्या भी बता दी है, उनका कहना है कि इस बार बीजेपी 177 सीटों से कम पर नहीं रुकेगी। यही नहीं उन्होंने लोगों से कहा कि उनकी बातों को नोट कर लें, क्योंकि पहले भी उनके दावे सही साबित हुए हैं।समझते हैं पूरी बात
'नंदीग्राम के बाद अब भवानीपुर की बारी': सुवेंदु अधिकारी ने अपने भाषण में कहा कि उन्होंने पहले भी नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराया था और अब उनकी नजर भवानीपुर सीट पर है। उन्होंने कहा, "इस बार भवानीपुर में भी आपको हराऊंगा, यह लिखकर रख लो।
बीजेपी को 177 सीटों से अधिक मिलेंगी सीटें, सरकार बनाने का किया दावा:
सभा में सुवेंदु अधिकारी पूरे आत्मविश्वास में नजर आए. उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार 177 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।उन्होंने लोगों से कहा कि उनके इस दावे को रिकॉर्ड कर लें क्योंकि पहले भी उनके अनुमान सही साबित हुए हैं।
रामनगर में बीजेपी ने दिखाया दमखम, ममता बनर्जी पर किया सीधा हमला: सुवेंदु अधिकारी ने यह बयान पूर्वी मेदिनीपुर के रामनगर में आयोजित एक जनसभा के दौरान दिया, जहां बीजेपी उम्मीदवार चंद्रशेखर मंडल के समर्थन में भारी भीड़ जुटी थी। इस दौरान सुवेंदु अधिकारी ने अपने भाषण में ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और बीजेपी को मौका देने के लिए तैयार है। इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी इसे अपनी मजबूती का संकेत बता रही है, जबकि विपक्ष इसे चुनावी बयान करार दे रहा है। अब सभी की नजर आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी है।
ओपिनियन पोल में कौन जीत रहा बंगाल का चुनाव?
लेकिन वोटवाइब के लेटेस्ट वोट ट्रैकर ओपिनियन पोल के मुताबिक, कई जारी किया गया है, सत्ताधारी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में लगातार चौथी बार जीत की ओर बढ़ रही है. चुनाव से पहले के सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि ममता बनर्जी की लीडरशिप वाली TMC को 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल असेंबली में 174 से 184 सीटें मिलेंगी, जो बहुमत के आंकड़े से काफी ऊपर है. उधर विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 108 -130सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि छोटी और रीजनल पार्टियों की मौजूदगी लिमिटेड रहने की उम्मीद है।
ममता फैक्टर, बंगाल चुनाव में बड़ा गेम?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी TMC की चुनावी ताकत का मुख्य आधार बनी हुई हैं. लगभग आधे जवाब देने वालों (48.5%) ने उन्हें अपना पसंदीदा मुख्यमंत्री बताया, जो BJP नेता सुवेंदु अधिकारी से कहीं आगे हैं, जिन्हें 33.4% लोगों का समर्थन मिला है। ममता सरकार के शासन पर लोगों की क्या है राय?
राज्य सरकार के काम पर लोगों की राय अलग-अलग है. लगभग 43.3% जवाब देने वालों ने सरकार के काम को "अच्छा" या "बहुत अच्छा" बताया, जबकि एक तिहाई से अधिक लोगों ने नाखुशी जताई, जिसमें 20.6% ने इसे "बहुत खराब" और 18.3% ने "खराब" कहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी का लक्ष्य 200 प्लस था लेकिन इस बार सुवेंदु ने जब 177 प्लस सीटों का जिक्र किया तो राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा भी हो रही है।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछली बार बंगाल दौरे पर 200 सीटों का लक्ष्य रखा था। उन्होंने सिलीगुड़ी में एक जनसभा में सीटों की संख्या के संदर्भ में नया लक्ष्य बताया।अमित शाह ने स्पष्ट किया कि 2021 में बीजेपी को करीब 38% वोट मिले थे। बीजेपी का लक्ष्य इस प्रतिशत को 46% से बढ़ाकर 50% करना है। वोटों में 8-10% की यह वृद्धि पार्टी को आसानी से 200 सीटों का आंकड़ा पार करा देगी।
बीजेपी में शामिल हुए ये लोग: बीजेपी चुनावी दावे करने के साथ ही खुद और मजबूत करने पर लगातार काम कर रही है. इस कड़ी में बुधवार को उसे बड़ी सफलता उस वक्त मिली है जबतपन विधानसभा क्षेत्र के बोला ग्राम पंचायत क्षेत्र के 35 परिवार और बालूरघाट विधानसभा क्षेत्र के बालूरघाट कस्बे के करीब 20 लोग वामपंथी और टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। (बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट)
Tags

दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/