- गुवाहाटी में बोले पीएम मोदी- बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के दर्शन करना मेरे लिए बड़ा सौभाग्य
हम एक मंत्र से जुड़े हैं, और वह मंत्र है: भारत माता की जय
बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने गुवाहाटी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस के समय असम को पाई पाई के लिए तरसाया जाता था।असम को टैक्स के हिस्से के रूप में सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपए मिलते थे। भाजपा की सरकार में 5 गुना ज्यादा मिल रहे हैं। पीएम श्री मोदी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार से असम को तमाम विकास परियोजनाओं के लिए 5.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा मिले हैं। जो कांग्रेस असम के विकास के लिए पैसे देने से बचती हो वो कांग्रेस क्या असम का विकास कभी नहीं कर सकती है।इस साल के बजट में नार्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूती देने का काम हुआ है कनेक्टिविटी से रोजगार बढ़ता है इसलिए हाईवे के लिए हजारों करोड़ रुपए देना तय हुआ। इससे पहले पीएम पहले चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे. इसके बाद वे वायुसेना के एयरक्राफ्ट से डिब्रूगढ़ पहुंचे। प्लेन ने यहां मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर लैंडिंग की। पीएम ने इसके बाद ब्रह्मपुत्र नदी पर बने भास्कर वर्मा सेतु और गुुवाहाटी के टेंपरेरी कैंपस का उद्घाटन किया। पीएम मोदी का प्लेन आज सुबह करीब 10 बजे मोरन बाइपास पर उतरा. यह एयरस्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए अहम है।यह इलाका चाइना बॉर्डर से लगभग 300किलोमीटर ही दूर है।मोरन हाईवे पर पीएम की मौजूदगी में राफेल, सुखोई समेत 16 लड़ाकू विमान एरियल शो किया। इस दौरान विमान हाईवे से ही लैंडिंग और टेकऑफ करके दिखाया। डेमो 30 मिनट तक चला।पीएम मोदी का यह पिछले तीन महीने में तीसरा असम दौरा है।असम में इसी साल विधानसभा चुनाव है। राज्य में 2016 से लगातार दो बार एनडीए की सरकार बनी है।इससे पहले 2001-2016 तक कांग्रेस की सरकार थी।जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की तारीफ की और कहा कि हमारा विश्वास संगठन में है। नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए अष्ठलक्ष्मी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही देश का बजट आया है और बजट के बाद असम का और नार्थईस्ट का मेरा ये पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि जिस नार्थईस्ट को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया, हम उस नार्थईस्ट की भक्तिभाव से सेवा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, “नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए अष्ठलक्ष्मी है। इस वर्ष का बजट अष्टलक्ष्मी के लिए BJP-NDA के विजन को और मजबूती देने वाला है। कांग्रेस के समय असम को टैक्स के हिस्से के रूप में सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपये मिलते थे। अब भाजपा सरकार में असम को कांग्रेस सरकार के मुकाबले 5 गुना ज्यादा रुपये मिल रहे हैं। अगर पिछले 11 वर्ष की बात करें तो असम को तमाम विकास परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से 5.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक मिले हैं। बजट में बहुत अधिक फोकस नार्थ ईस्ट को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर है।”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “इस बार असम को टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। कांग्रेस के समय असम को कैसे पाई-पाई के लिए तरसा कर रखा जाता था। वो आपको भलीभांति याद होगा। इस साल के बजट में नार्थईस्ट की कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूती देने का काम किया गया है। कनेक्टिविटी बढ़ती है, तो रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। इसलिए असम हाइवे और अन्य रोड प्रोजेक्ट्स के लिए करीब हजारों करोड़ रुपये देना तय हुआ है।”
असम में टूरिज्म का होगा विस्तार- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बजट में जो घोषणा हुई है, उससे असम में टूरिज्म का भी विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि अभी आपने देखा होगा कि परीक्षा पे चर्चा का कार्यक्रम गुवाहाटी में हुआ था। पीएम मोदी ने कहा कि हमने ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर विद्यार्थियों से चर्चा की थी। आने वाले समय में ब्रह्मपुत्र पर ऐसे ही रिवर टूरिज्म को और बढ़ाया जाएगा।
पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज ही पुलवामा हमले की बरसी है। मैं इस हमले में जान गंवाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन करता हूं। इस आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी, वो पूरी दुनिया ने देखा है। अभी आपने भारत की ये शक्ति ऑपरेशन सिंदूर में भी देखी है। लेकिन, मैं आपसे जानना चाहता हूं कि क्या कभी कांग्रेस में देशहित के लिए इतनी हिम्मत के साथ फैसले करने की ताकत थी क्या? वो ज्यादा से ज्यादा बयान दे सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बड़ी-बड़ी आम सभाएं करने का तो बहुत अवसर मिलता है।जनता जनार्दन के दर्शन करना, उनसे संबोधन करना लगातार चलता रहता है। लेकिन असम के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के दर्शन करना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है।आज BJP ने जो भी ऊंचाईयां हासिल की हैं, उसका क्रेडिट हमारे पार्टी वर्कर्स को जाता है। हमारा भरोसा ऑर्गनाइज़ेशन पर है। इसलिए इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना हमारे लिए खुशी की बात है। हम एक मंत्र से जुड़े हैं, और वह मंत्र है: भारत माता की जय।
कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्धाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करने से पहले उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। यह सेतु ₹3,030 करोड़ की लागत से बना है और यह 6 लेन का रास्ता है। इतना ही नहीं ये पुल पूर्वोत्तर का पहला ऐसा मार्ग है, जो 'एक्स्ट्राडोज्ड' है इसके बन जाने के बाद उत्तर गुवाहाटी और गुवाहाटी के बीच का घंटों का सफर केवल 7 मिनट में पूरा हो जाएगा।
आने वाले समय में ब्रह्मपुत्र पर ऐसे ही रिवर टूरिज्म को और बढ़ाया जाएगा।
कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं आपसे जानना चाहता हूं कि क्या कभी कांग्रेस में देशहित के लिए इतनी हिम्मत के साथ फैसले करने की ताकत थी क्या? वो ज्यादा से ज्यादा बयान दे सकते हैं। जो कांग्रेस भारत को राष्ट्र मानने से भी इनकार करती हो, जो सवाल करते हैं कि मां भारती क्या होती है, जो मां भारती के नाम तक से परहेज करती हो, जो मां भारती के प्रति जरा सा सम्मान तक नहीं दिखाते वो कांग्रेस कभी भारत का भला नहीं कर सकती।
आज की कांग्रेस हर उस विचार हर उस आतंकी को कंधे पर बिठाती है, जो देश का बुरा सोचता है। जो लोग देश के टुकड़े-टुकड़े करने का सपना देखते हैं जो लोग, नॉर्थईस्ट को भारत से अलग करने के नारे लगाते हैं, वो कांग्रेस के लिए पूजनीय बन चुके हैं। आज की कांग्रेस हर उस विचार हर उस आतंकी को कंधे पर बिठाती है, जो देश का बुरा सोचता है। जो लोग देश के टुकड़े-टुकड़े करने का सपना देखते हैं, जो लोग, नॉर्थईस्ट को भारत से अलग करने के नारे लगाते हैं वो कांग्रेस के लिए पूजनीय बन चुके हैं।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/