*शंभू सदा शिव मंगल करे*
हे आशुतोष अवढरदानी,
शिव शंकर महादेव वर दें।
पार्वती प्रिय मनहर नाथ ,
कृपा वारिद बरसे वर दें।।
सहज प्रसन्न हो भक्त जन,
दुःखद विकट विपदा हरलें।
नित मन रमे स्वांस स्वयं,
ऊं नमः शिवाय जपें वर दें।।
भांग धतूर विल्व पत्र प्रिय,
छीर नीर सहज भाव चढ़ें।
शिव विवाह भूत प्रेत यक्ष,
नन्दी संग नृत्य भैरव करें।।
'अटल' चंन्द्रशेखर सुखद,
मृत्यु संकटमोचन सब भरें ।
शिव शिव भज मन नित्य,
शम्भु सदा शिव मंगलकरें।।
~~~~~~~~~~~~~~
आचार्य रामाधार पाण्डेय,, अटल,,
🌷🌷🙏🏻🙏🏻
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/