केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय बिहार दौरे का आज दूसरा दिन है। आज उनका पूरा कार्यक्रम अररिया जिले में केंद्रित है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह करीब 11 बजे सिकटी प्रखंड के लेटी स्थित सीमा चौकी पहुंचेंगे। यहां सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी की बीओपी भवन और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. इस कार्यक्रम को भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। यहां वे लगभग 20 मिनट रुकेंगे। इसके बाद, वे अररिया समाहरणालय जाएंगे, जहां सीमावर्ती 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी), जिलाधिकारी (डीएम) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।
'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2' पर होगी चर्चा:इस बैठक में सीमा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2' जैसे कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा होने की संभावना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में विकास को बढ़ावा देकर पलायन को रोकना है।
बताया जा रहा है कि यहां सीमा चौकी के आधुनिकीकरण और जवानों के लिए बेहतर सुविधाओं पर जोर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इससे निगरानी और पेट्रोलिंग क्षमता मजबूत होगी। गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरी तरह मुस्तैद है। अमित शाह अररिया के लेटी बीओपी में योजनाओं के लोकार्पण के साथ वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम और सीमा सुरक्षा प्रबंधन को लेकर बैठक भी करेंगे। पढ़िए उनका मिनट टू मिनट प्रोग्राम यहां। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिनों के सीमांचल दौरे के क्रम में गुरुवार यानी आज 26 फरवरी को किशनगंज से अररिया जा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह एसएसबी 52 वीं बटालियन के लेटी बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण के साथ अररिया में नेपाल सीमा से लगने वाले सात जिले के डीएम एसपी के साथ सीमा सुरक्षा प्रबंधन को लेकर बैठक करेंगे। साथ ही वो वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के कार्यान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे।
अमित शाह का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम जानिए: सीमा क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल की तैनाती के निर्देश दिए। जिला स्तर पर भी सभी पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया गया है। सड़क संपर्क मार्गों की मरम्मत, जांच चौकियों की सक्रियता, आवागमन नियंत्रण तथा आपातकालीन चिकित्सा व अग्निशमन सेवाओं की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।इन इलाकों की पूरी तरह किलेबंदी: गृह मंत्री अमित शाह के अररिया दौरे को देखते हुए पहाड़ा चौक, कासत बाजार, सीमा सड़क स्थित लेटी मोड़ तथा हेलीपैड के समीप बांस से बैरिकेडिंग की जा रही है। प्रमुख मार्गों पर आवागमन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने सुरक्षा बलों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया है। विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।इंडो नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा और बढ़ाई गई: गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए इंडो-नेपाल बॉर्डर पर निगरानी व्यवस्था पूरी तरह हाईटेक कर दी गई है। अररिया से सटे लगभग 110 किलोमीटर लंबी सीमा पर एसएसबी ने अत्याधुनिक कैमरे और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम सक्रिय कर दिया है। अब सीमा पार करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का व्यक्तिगत विवरण डिजिटल रूप से दर्ज किया जा रहा है। बॉर्डर की चौकियों पर फेस रीडिंग सिस्टम-आईडी स्कैनर लगाए गए: सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा चौकियों पर फेस रीडिंग सिस्टम और आईडी स्कैनर कैमरे स्थापित किए हैं। भारत की ओर से आने-जाने वालों के आधार कार्ड तथा नेपाल के नागरिकों के नागरिकता कार्ड का मिलान डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है। फोटो और पहचान पत्र की जानकारी सीधे कंप्यूटर सिस्टम में सुरक्षित की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति की जानकारी सिस्टम में दर्ज विवरण से मेल नहीं खाती है, तो उसे सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीमा से गुजरने वाले वाहनों की भी विस्तृत जानकारी हाई-टेक कैमरों के माध्यम से रिकॉर्ड की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित नजर रखने के लिए चेक पोस्टों को तकनीकी रूप से और सशक्त बनाया गया है।शाम 5.05 बजे अररिया हेलीपैड से पूर्णिया के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां मेफेयर होटल में उनके विश्राम का कार्यक्रम है।
केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी (डीएम) विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेन्द्र कुमार लगातार कार्यक्रम को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
सिकटी के लेटी स्थित एसएसबी शिविर परिसर में व्यापक तैयारियों की उच्चस्तरीय बैठक कर समीक्षा की जा रही है। बैठक में दौरे की रूपरेखा, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को लेकर फीडबैक लिया गया। विशेष सुरक्षा दल द्वारा प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
गृह मंत्री के दौरे को लेकर एसएसबी के सीमांत मुख्यालय पटना के महानिरीक्षक निशिद कुमार उज्जवल एवं क्षेत्रीय मुख्यालय पूर्णिया के उपमहानिरीक्षक राजेश टिक्कू ने लेटी शिविर सहित विभिन्न सीमा चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल की तैनाती के निर्देश दिए। जिला स्तर पर भी सभी पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। सड़क संपर्क मार्गों की मरम्मत, जांच चौकियों की सक्रियता, आवागमन नियंत्रण तथा आपातकालीन चिकित्सा व अग्निशमन सेवाओं की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पहाड़ा चौक, कासत बाजार, सीमा सड़क स्थित लेटी मोड़ तथा हेलीपैड के समीप बांस से बैरिकेडिंग की जा रही है। प्रमुख मार्गों पर आवागमन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
अधिकारियों ने सुरक्षा बलों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया है। विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।प्रशासन के अनुसार, यह दौरा सीमांचल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास योजनाओं को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखते हुए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। (किशनगंज से अशोक झा की रिपोर्ट )
बिहार में क्या है लेटी बीओपी जिसके लिए अररिया आ रहे अमित शाह
फ़रवरी 26, 2026
0
Tags

दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/