सर्दियों की सुबह राजधानी में राजनीति का पारा चढ़ गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गृह मंत्री अमित शाह के पुलिस पर ज़्यादा सक्रियता के आरोपों पर मुखर हैं। SIR से प्रभावित परिवारों ने दिल्ली पुलिस पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने हैली रोड पर बंगभवन को बहुत ज़्यादा फोर्स के साथ घेर लिया है। वहां तलाशी ली जा रही है। इससे पश्चिम बंगाल के आम परिवार डर गए हैं। खबर मिलते ही तृणमूल सुप्रीमो बिना कपड़े बदले तृणमूल के ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी के साथ बंगभवन के लिए निकल गईं। उन्होंने वहां जाकर पत्रकारों के सामने बात की। होम मिनिस्टर अमित शाह का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने कहा, "जब दिल्ली में ब्लास्ट होता है, तो इतनी पुलिस कहां होती है? जब मैं दिल्ली आती हूं तो वे डर जाते हैं। अगर मैं चाहती तो लाखों लोगों को ला सकती थी - मैंने ऐसा नहीं किया। मैं नियमों के बाहर कुछ नहीं कर रही हूं। मैं जो कर रही हूं, परमिशन लेकर कर रही हूं।" बात यहीं खत्म नहीं होती, उनके शब्दों में, "असली बात तो वो आदमी है जो सिर पर बैठा है। दिल्ली पुलिस हमारे राज्य के लोगों को टॉर्चर कर रही है। वे धमका रहे हैं। जब अमित शाह बंगाल आते हैं, तो उनका रेड कार्पेट से स्वागत होता है, और जब हम दिल्ली आते हैं, तो ब्लैक कार्पेट बिछाया जाता है।'पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के मुख्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेंगी।तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने जानबूझकर अपनी दिल्ली यात्रा का समय बजट सत्र के दौरान रखा है, क्योंकि इस दौरान अधिकांश विपक्षी दलों के शीर्ष नेता राजधानी में मौजूद रहते हैं. हालांकि, कोलकाता लौटने की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि ममता बनर्जी 5 फरवरी से पहले वापस आ जाएंगी क्योंकि उसी दिन पश्चिम बंगाल विधानसभा में 'वोट ऑन अकाउंट' पेश किया जाना है. बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा का बजट सत्र भी राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सदन में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. पहला प्रस्ताव राज्य में केंद्रीय जांच एजेंसियों-सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भूमिका की निंदा से जुड़ा होगा. दूसरा प्रस्ताव राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया और उसके संचालन के तरीके के विरोध में लाया जाएगा. ( दिल्ली से अशोक झा की रिपोर्ट )
#बंगालविधानसभाचुनाव #ममताबनर्जी
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/