- 2 मार्च को गृहमंत्री अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी, हाई कोर्ट से लेनी पड़ी है अनुमति
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक मुहिम "परिवर्तन यात्रा" की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। "पाल्टानो दौरकार, चाई BJP शोरकार" के नारे के साथ पार्टी ने साफ संकेत दे दिया है कि उसका फोकस इस बार सीधे सत्ता परिवर्तन पर है।बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक से 10 मार्च तक विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में ‘परिवर्तन यात्रा’ निकालेगी, जो 5,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उसे भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और हिंसा से जुड़ी व्यवस्था करार दिया है. पार्टी का कहना है कि "परिवर्तन यात्रा" केवल एक चुनावी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था को फिर से मजबूत करने का अभियान है।
इस अभियान को बेहद व्यापक स्तर पर तैयार किया गया है। राज्यभर में एक साथ 9 यात्राएं निकाली जाएंगी, जो लगभग 5000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 38 जिलों और 230 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेंगी।बीजेपी का लक्ष्य इस दौरान 1 करोड़ से ज्यादा लोगों से सीधे संवाद स्थापित करना है।
यात्रा के दौरान 63 बड़ी रैलियां और 281 स्वागत सभाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जा सके।पार्टी इस अभियान के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षक भर्ती घोटाले, भ्रष्टाचार, अवैध घुसपैठ और सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर काम कर रही है। इस बड़े अभियान के लिए 100 से अधिक केंद्रीय और राज्य स्तर के नेताओं की तैनाती की गई है. यह अभियान 1 मार्च को 5 उद्घाटन सभाओं के साथ शुरू होगा, जिसके बाद 2 मार्च को 4 अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख नेताओं में अमित शाह, नितिन नवीन, जे.पी. नड्डा, राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।
होली के बाद 5 से 10 मार्च तक यात्रा लगातार जारी रहेगी, जहां प्रतिदिन करीब 9 घंटे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बीजेपी की प्रदेश इकाई के नेताओं ने बताया कि इस अभियान का मकसद सरकार के कुशासन को उजागर करना और बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी की भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण नीतियों के बारे में जनता के बीच बढ़ते असंतोष को वोटों में बदलना है।
इस अभियान में नौ ‘परिवर्तन रथ यात्राएं’ शामिल होंगी, जो राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी। उनमें सिलीगुड़ी, मालदा, नबद्वीप, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा-हुगली, मेदिनीपुर, पुरुलिया और बर्धमान मंडल शामिल हैं।
स्थानीय चिंताओं का समाधान
बीजेपी नेताओं ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर भागीदारी को मजबूत करना और जिलों में स्थानीय चिंताओं का समाधान करना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दक्षिण 24 परगना के रायदिघी से यात्रा की शुरुआत करेंगे, जबकि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन नादिया के कृष्णानगर से दूसरे चरण को हरी झंडी दिखाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं अन्य वरिष्ठ नेता विभिन्न जिलों में यात्राओं का नेतृत्व करेंगे। इस यात्रा का समापन कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा के साथ होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
दो मार्च को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दक्षिण 24 परगना के रायदिघी जिले से यात्रा शुरू करने की संभावना है। दक्षिण 24 परगना को व्यापक रूप से तृणमूल का गढ़ और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक क्षेत्र माना जाता है।बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने यहां पत्रकारों से कहा कि यह यात्रा तृणूमल के शासन में कथित भ्रष्टाचार पर केंद्रित होगी।
परिवर्तन का संदेश देने की क्या है तैयारी?
यह सुनिश्चित करने के लिए कि परिवर्तन का संदेश राज्य के हर कोने तक पहुंचे, इस यात्रा की योजना इस प्रकार बनाई गई है कि बीजेपी संगठनात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन कर सके:
पश्चिम बंगाल के सभी 9 संगठनात्मक विभागों में समान रूप से संचालित की जा रही हैं।
यात्रा की संचार रणनीति शासन, जवाबदेही और व्यवस्था में बदलाव पर विशेष रूप से केंद्रित रहेगी।
यह अभियान राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की पूरी तरह से बिगड़ी स्थिति, शिक्षा क्षेत्र (शिक्षक नियुक्ति घोटालों) में फैले व्यापक भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर खतरों को जोर-शोर से करेगा.
100 से अधिक प्रमुख केंद्रीय और राज्य नेताओं की रणनीतिक तैनाती विशेष रूप से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और आम जनता को प्रेरित करने के लिए की गई है।
यह अभियान 1 मार्च को 5 उद्घाटन सभाओं के साथ शुरू होगा, जिसके बाद 2 मार्च को 4 अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रमुख नेताओं में अमित शाह, नितिन नबीन, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।
होली के संक्षिप्त विश्राम के बाद, यात्राएं 6 दिनों तक निरंतरंर गति से जारी रहेंगी.
प्रतिदिन 9 घंटे के सघन संचालन के साथ, यह अभियान अजेय और निरंतरंर गति का संदेश देते हुए राजनीतिक नैरेटिरेटिव को पूरी तरह से बदलने का काम करेगा।
इस यात्रा का भव्य समापन कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा के साथ होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इस अभियान का भव्य समापन कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड ग्राउंड में होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। "परिवर्तन यात्रा" के जरिए BJP ने बंगाल में चुनावी लड़ाई को पूरी तरह जमीन पर उतार दिया है। अब यह देखना अहम होगा कि नारे और रणनीति के इस मेल से पार्टी राज्य की राजनीति में कितना बड़ा बदलाव ला पाती है। राज्य स्तरीय नेताओं के अनुसार पश्चिम बंगाल में पार्टी के कुल 10 सांगठनिक प्रभाग हैं, जिनमें से नौ को 'परिवर्तन यात्रा' के तहत शामिल किया जाएगा। राज्य की राजधानी कोलकाता से किसी भी यात्रा की शुरुआत नहीं होगी। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
#बीजेपी #BJP #बंगाल
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/