प्रियंका का दौरा नहीं आया काम 22 को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा, अमित शाह से मुलाकात में कहा लाइन लगाकर भाजपा ज्वाइन करेंगे कांग्रेसी
फ़रवरी 21, 2026
0
असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी घमासान जारी है. जानकारी के मुताबिक, असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।
हाल ही में भाजपा में शामिल होने की घोषणा करने वाले बोरा ने दावा किया कि 8 मार्च तक कई और कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर सत्तारूढ़ दल में शामिल हो सकते हैं।
कई कांग्रेस नेता भाजपा में आने की कर रहे तैयारी: बोरा रिपोर्ट के अनुसार, बोरा ने कहा कि मैंने अमित शाह को बताया है कि कई कांग्रेस नेता भाजपा में आने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने शाह की रणनीतिक सोच की सराहना करते हुए कहा कि वह केवल वर्तमान राजनीति नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं। बोरा ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव प्रचार के दौरान वह हमेशा मुस्कुराती नजर आती थीं, लेकिन इस बार वह चिंतित और परेशान दिखीं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर भी निशाना साधा. बोरा ने आरोप लगाया कि गोगोई ने पहले उन्हें कांग्रेस का मजबूत स्तंभ बताया था, लेकिन बाद में उन पर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए थे.
बता दें, करीब 32 वर्षों तक कांग्रेस से जुड़े रहने के बाद बोरा ने इस हफ्ते पार्टी छोड़ दी थी. उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व से उन्हें वह सम्मान मिला, जो कांग्रेस में कभी नहीं मिला. सूत्रों का मानना है कि उनके जाने से कांग्रेस को असम में बड़ा झटका लगा है खासकर ऊपरी असम में जहां बोरा का प्रभाव काफी माना जाता है। 22 फरवरी को भाजपा में शामिल हुए बोरा के कदम को सत्तारूढ़ दल के लिए अहम माना जा रहा है. इस बीच, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि विकास, स्थिरता और प्रधानमंत्री मोदी के विजन में विश्वास रखने वाले नेता स्वेच्छा से भाजपा से जुड़ रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि बोरा का अनुभव पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करेगा। @बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा की रिपोर्ट
Tags

दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/