- 2026 में टीएमसी को 'टाटा, बाय-बाय' कहने का साल
बंगाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। शनिवार को उत्तर 24 परगना के आनंदपुरी मैदान में शाह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में शाह ने कहा कि अब टीएमसी की विदाई का समय आ गया है। इसी के गृहमंत्री अमित शाह ने ममता सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।कहा कि, ममता सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। बंगाल के लोग TMC को उखाड़ फेकेंगे। इनकी विदाई का समय आ गया है। जितने भी लोग आजादी के संघर्ष में शहीद हुए, जिन्हें फांसी के फंदे पर लटकाया गया उनका आखिरी शब्द भी वंदे मातरम् ही था। मोदी सरकार ने वंदे मातरम् के 150 साल पूरे देश में मनाने का निर्णय लिया है। फिर से एक बार बंगाल से उठा हुआ वंदे मातरम् का नारा कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से बंगाल तक पहुंचाने का निर्णय नरेंद्र मोदी जी ने किया है।
मगर विडंबना देखिए कि वंदे मातरम् का उद्भव बंगाल की माटी से हुआ, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी ने किया। उसी वंदे मातरम् पर जब संसद में चर्चा हो रही थी, तो ममता बनर्जी के सांसद उस चर्चा का विरोध कर रहे थे।साल 2026 TMC को 'टाटा, बाय-बाय' कहने का साल है। TMC तो कम्युनिस्टों से भी आगे निकल गई है। जब मैं पहले आया था, तो मैंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से BJP की सरकार बनेगी। उस समय ममता बनर्जी मेरा मजाक उड़ा रही थीं। लेकिन जब भगवान राम ने राम सेतु बनाया था, तो रावण ने भी इसी तरह उनका मजाक उड़ाया था। 2024 में तीन दशक के बाद पहली बार मोदी लगातार तीसरी बार इस देश के प्रधानमंत्री बने हैं। 24 में ही हमने आंध्र प्रदेश में सरकार बनाई। हमने ओडिशा में सरकार बनाई। अरुणाचल में तीसरी बार सरकार बनाई। 2025 में हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में 30 साल के बाद सरकार बनाई और 25 का अंत आते-आते बिहार में भी प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा और एनडीए की सरकार बनी। शाह ने कहा कि घुसपैठियों को रोकने के लिए हाई कोर्ट ने जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है।मैं आपको कह रहा हूं ममता बनर्जी जमीन नहीं देगी। क्योंकि यही घुसपैठिए उनका कोर वोटबैंक है। मै आपसे वादा करता हूं आप भाजपा को लाए 45 दिनों के अंदर भाजपा के मुख्यमंत्री बोर्डर को पूरी तरह सुरक्षित करेगा। यह हमने असम में करके दिखाया है। शाह में ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता बनर्जी भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आंख पर मोतियाबिंद लगाए बैठी है। उन्हें भ्रष्टाचार दिखाई नहीं देता। अगर उनमें हिम्मत है तो भ्रष्टाचार में जेल गए नेताओं या उससे जुड़े नेताओं को टिकट नहीं देने का ऐलान करें। वह ऐसा नहीं कर पाएगी। मै आपको विश्वास दिलाता हूं कि भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों को सुप्रीम कोर्ट के जज के निगरानी में जांच कमेटी बैठकर जेल भेजा जाएगा। यहां के बाद शाह बिहार के रास्ते बागडोगरा सिलीगुड़ी के लिए रवाना हो गए। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
#बंगाल #ममताबनर्जी #अमितशाह
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/