- जो चुपचाप मेहनत करते है उसकी सफलता शोर मचाती है
कहते है कि जो चुपचाप मेहनत करता है, उसकी सफलता काफी शोर मचाती है। कुछ ऐसा ही है नक्सलबाड़ी निवासी नारायण अग्रवाल के साथ। गरीबी को काफी करीब से देखने वाले अग्रवाल इन दिनों बिना शोर मचाएं लोगों के बीच अपनी एक विशिष्ट पहचान बना लिया है। लेकिन लोगों के बीच अपनी सेवाएं देना नहीं छोड़ा है। वह इन दिनों एन एस ग्रुप के कर्ताधर्ता है। रियल एस्टेट में वह लगातार छलांग लगा रहे है। ज्वेलर्स के रूप में भी उनकी कंपनी एनएस ज्वेलर्स ने पहले साल ही शहर ही नहीं देश में धमाल मचा दिया है।
इस ऊंचाई तक पहुंचने में उनकी धर्मपत्नी सीमा अग्रवाल का बड़ा हाथ है। यही कारण है कि अपने नाम के साथ पत्नी का नाम जोड़कर उत्तर बंगाल में व्यापार का बड़ा अंपायर खड़ा कर लिया है। इस दौरान भी वह अपने साथ गरीबों की सेवा, गौ सेवा, कन्या विवाह, धार्मिक सेवाओं के साथ सामाजिक सेवाओं की लंबी फेरहिस्त जोड़ते चले जा रहे है। इसी कड़ी में मारवाड़ी युवा मंच सिलीगुड़ी की ओर से "महादान रक्तदान" महाअभियान को सफल बनाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। उनके द्वारा गणपति उत्सव के दौरान 100 से अधिक गरीब परिवार के बीच, तेल, दाल, चाय की पत्ती के साथ कुछ कपड़े भी वितरण किए। प्रति वर्ष असहाय बच्चों की फीस, स्कूली किताब कॉपी के अलावा उनके पास आने वाले कभी निराश नहीं लौटते है। कुमार विश्वास, जगत गुरु शंकराचार्य, कथा वाचिका जया किशोरी जी हो या राजनीतिक हस्तियां सबके साथ उनका अच्छा और सच्चा संबंध है।यही कारण है कि उन्हें कई बार अपने प्रतिद्वंदी के बिछाए जाल में फंसकर कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन सेवा से मिलने वाले आशीर्वाद के कारण उन्हें सभी बाधाओं को दूर करने में सफलता मिलती है। वह ना सिर्फ सेवा में विश्वास करते है अपने परिवार के बच्चों में संस्कार देने के लिए कृत संकल्पित है। उनके सगे संबंधी का सीधा संपर्क यूपी के सीएम और देश के पीएम से है लेकिन वह इस बात को कभी जग जाहिर नहीं होने देते। इसलिए कहते है कि निर्मल मन के दर्पण में राम के दर्शन पायेगा पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएगा। ( बंगाल से अशोक झा की कलम से )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/