- 8 साल का सूखा हुआ खत्म,देशभर में हॉकी के दीवाने में जश्न का माहौल
रविवार को भारत और साउथ कोरिया के बीच एशिया हॉकी कप का फाइनल मुकाबला हुआ।भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया हॉकी कप का फाइनल मुकाबला जीत लिया। यह रोमांचक मैच बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स हॉकी स्टेडियम खेला गया । फाइनल मुकाबला पांच बार की चैंपियन रही साउथ कोरिया की हॉकी टीम के साथ तीन बार की विजेता रही भारतीय हॉकी टीम के बीच हुआ। भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में शानदार खेल खेलते हुए अपना 8 साल का सूखा खत्म करते हुए साउथ कोरिया को हराकर खिताबी जीत का चौका लगा दी है। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने अगले साल होने वाले हॉकी के विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया हॉकी कप का फाइनल मुकाबला जीत लिया। मालूम हो कि हॉकी एशिया हॉकी कप के सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारत ने चीन को 7-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, साउथ कोरिया ने मलेशिया को 4-3 से हराकर फाइनल का टिकट कंफर्म किया था। ( अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/