- स्थानीय महिलाएं द मॉम एडिट्स के बैनर तले किया जा रहा आयोजन
- दिखेगा मिनी इंडिया की झलक आत्मनिर्भर महिलाओं का दम
गणेशोत्सव के साथ तैयारी और बुकिंग लगभग पूरी
दुर्गापूजा और दीपावली का त्योहार इस वर्ष सितंबर और अक्तूबर में होना है। इसमें सजावट से लेकर खाने पीने की खरीदारी सस्ते में हो तो मजा आयेगा। तो चलिए हम आपको "द मॉम एडिट्स" द्वारा प्रस्तुत होने वाले उत्सव बहार के संबंध में बता रहे है। हेमलता गोयल और सुनीता अग्रवाल की जोड़ी इस "उत्सव बहार" का आयोजन कर रही है। गणेशोत्सव के साथ ही इस मेले के सभी स्टॉल की बुकिंग लगभग पूरी हो गई है। उत्सव मेला 5- 6 सितंबर, 2025 को उत्तर बंग मारवाड़ी पैलेस, सेवक रोड पर आयोजित होगी। दो दिवसीय मेला में विशेष रूप से दीपावली दुर्गापूजा की प्रदर्शनी की बहार होगी। इस उत्सव में फैशन और पारंपरिक परिधान, हस्तकला निर्मित सजावट और उपहार, आभूषण, मिठाइयाँ और आश्चर्य जनक खाने-पीने के स्टॉल होंगे। साथ ही त्यौहारी उत्सव में मज़ेदार माहौल रहने वाला है। हेमलता गोयल और सुनीता अग्रवाल का कहना है कि इस मेले में आत्मनिर्भर महिलाओं की झलक के साथ मिनी इंडिया नजर आएगी।सिलीगुड़ी में ट्रैफिक जाम और भागदौड़ की जिंदगी से दूर आज महिलाएं अपने पूरे परिवार के साथ उत्सवी माहौल में खरीदारी करना चाहती है। जहां महिलाओं के आत्मनिर्भर की झलक उनके बच्चों में भी दिखाई दे। जब आपको ज़रूरत की सभी चीजें एक ही जगह नहीं मिलतीं और आपका काफी वक्त उन चीजों को ढूंढने में ही निकल जाता है। कैसा रहेगा अगर आपको दिवाली से संबंधित सारी चीजें एक ही जगह पर मिल जाएं? इससे बढ़िया ऑप्शन तो कुछ हो ही नहीं सकता। इसकी शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट है उत्सव बहार। सेवक रोड स्थित उत्तरबंग मारवाड़ी पैलेस जिसे हर कोई जनता और पहचानता है। यहां आप जरूरत के सामान से लेकर गिफ्ट्स व अन्य चीजें किफायती दामों पर खरीद सकते हैं। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/