लंदन में बेटे के पास एक पखवारे से ज्यादा हो गया था। लंदन ब्रिज को घूमाने के बाद एक दिन बहु ने कहा मम्मी आप इनको बहुत झूला झुलाई होंगी, अब यह आपको दुनिया का सबसे बड़ा झूला झुलाने ले चलेंगे। एक दिन संडे को बेटे-बहू हमको लेकर बहुत टेम्स नदी के किनारे। मैने पूछा हम कहा चल रहे हैं तो बहू बोली मम्मी लंदन आई चल रहे हैं। लंदन आई क्या है ? · विहंगम दृश्य: इसके ऊपर से आपको शहर का 360° दृश्य दिखाई देगा। प्रत्येक चक्कर में लगभग 30 मिनट का समय लगता है, जिससे आपको दृश्यों का आनंद लेने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। घर से घंटों का सफर करने के बाद बेटा हमको लेकर पहुंच गया लंदन आई। बस्ती से लंदन के लिए जब निकली थी तो सभी ने लंदन आई एक ऐसी जगह थी जहां जाने की आपको हर कोई सलाह दिया था। इसपर सवार होने के बाद लंदन को ऊंचाई से देखने का अलग अनुभव रहा। यहां पहुंचने का टिकट महंगा है। भारतीय मुद्रा में अगर बात करें तो कोई भी टिकट ढाई हजार रुपए से कम नहीं है। टिकट का दाम ढाई हजार से 70 हजार तक है। लंदन आई थेम्स के दक्षिणी किनारे पर बनी है। ऊपर उठते हुए इसके दक्षिण पूर्व में सबसे पहले हमें हंगरफोर्ड ब्रिज नज़र आया जो कि एक रेलवे ब्रिज है। लंदन आई का सबसे नज़दीकी भूमिगत स्टेशन वाटरलू स्टेशन है , जो लगभग पाँच मिनट की पैदल दूरी पर है। यह जुबली, नॉर्दर्न, बेकरलू और वाटरलू एंड सिटी लाइनों द्वारा संचालित है। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद, साउथ बैंक के लिए दिए गए संकेतों का पालन करें। आप जुबली, डिस्ट्रिक्ट और सर्कल लाइनों द्वारा संचालित वेस्टमिंस्टर स्टेशन का भी उपयोग कर सकते हैं , जो वेस्टमिंस्टर ब्रिज के पार थोड़ी ही पैदल दूरी पर है। लंदन में टेम्स नदी के किनारे 443 फीट ऊंचा फेरी व्हील (उड़न खटोला) 'लंदन आई' ब्रिटेन का मुख्य पर्यटन आकर्षण है। बेटे ने बताया कि प्रति वर्ष तीस लाख से अधिक पर्यटकों द्वारा देखे जाने वाले लंदन आई की ऊंचाई 443 फीट है। लंदन आई पर बेटे-बहू के साथ बैठने के बाद सोचने लगी भगवान तपस्या का फल दे रहा है। जिस बेटे को पढ़ाने के लिए संघर्ष के साथ नागपंचमी मेले में चरखी वाले बड़ा झूला झूलाने के लिए एक-एक पैसा जोड़ती थी, वह आज मुझे दुनिया का सबसे बड़े झूले पर बैठाया है। भगवान यह दिन सभी मां को देखने को नसीब करें। ( यूपी के बस्ती जिले की लक्ष्मी अरोरा के कलम से )
लंदन आई पर बैठने के बाद याद आने लगा बस्ती में बेटे को झूले पर बैठाने का मंजर
अगस्त 25, 2025
0
Tags
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/