- स्थानीय महिलाएं द मॉम एडिट्स के बैनर तले करेंगी इसका आयोजन
दुर्गापूजा और दीपावली का त्योहार इस वर्ष अक्तूबर में होना है। इसमें सजावट से लेकर खाने पीने की खरीदारी वह भी सस्ते में ना हो तो मजा ही नहीं आयेगा। तो चलिए हम आपको द मॉम एडिट्स द्वारा प्रस्तुत होने वाले उत्सव बहार के संबंध में जानकारी दे रहे है। हेमलता गोयल 7001133251 और सुनीता अग्रवाल-6294299629 जो इस उत्सव बहार का आयोजन कर रहे है। उनसे आप स्टॉल लगाने के लिए संपर्क कर सकते है। यह उत्सव मेला 5- 6 सितंबर, 2025 को उत्तर बंग मारवाड़ी पैलेस, सेवक रोड पर आयोजित होगी। दो दिवसीय मेला में विशेष रूप से दीपावली प्रदर्शनी की बहार होगी। इस उत्सव फैशन और पारंपरिक परिधान, हस्तकला निर्मित सजावट और उपहार, आभूषण, मिठाइयाँ और आश्चर्य जनक खाने-पीने के स्टॉल के साथ त्यौहारी मज़ेदार माहौल रहने वाला है। हेमलता गोयल और सुनीता अग्रवाल का कहना है कि सिलीगुड़ी में भागदौड़ की जिंदगी से दूर आज महिलाएं अपने पूरे परिवार के साथ उत्सवी माहौल में खरीदारी करना चाहती है। जहां महिलाओं के आत्मनिर्भर की झलक उनके बच्चों में भी दिखाई दे। जब आपको ज़रूरत की सभी चीजें एक ही जगह नहीं मिलतीं और आपका काफी वक्त उन चीजों को ढूंढने में ही निकल जाता है। कैसा रहेगा अगर आपको दिवाली से संबंधित सारी चीजें एक ही जगह पर मिल जाएं? इससे बढ़िया ऑप्शन तो कुछ हो ही नहीं सकता। इसकी शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट है उत्सव बहार। सेवक रोड स्थित उत्तरबंग मारवाड़ी पैलेस जिसे हर कोई जनता और पहचानता है। यहां आप जरूरत के सामान से लेकर गिफ्ट्स व अन्य चीजें किफायती दामों पर खरीद सकते हैं।तो हो जाइए तैयार आप भी लगा ले अपना स्टोल बन जाए आत्मनिर्भर महिला। ( उत्तर बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/