हर घर पर राष्ट्र ध्वज लगाने की अपील
विशेष संवाददाता
सिद्धार्थनगर। गौतमबुद्ध के जन्मस्थान से जुड़े भारत नेपाल सीमा के इस जनपद के मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। भारत की उत्तरी सीमा पर नेपाल से सटे इस भूभाग पर आयोजित इस यात्रा का विशेष महत्व है। इस यात्रा के आयोजक शचींद्र उर्फ गुड्डू त्रिपाठी भारत नेपाल मैत्री विद्वत परिषद के अध्यक्ष भी हैं।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय इस यात्रा के मुख्य अतिथि थे जबकि संयोजक शचींद्र नाथ उर्फ गुड्डू त्रिपाठी थे। यात्रा आरम्भ से पूर्व महात्मा गांधी जी का माल्यार्पण और गौतम सिद्धार्थ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वर्ष 2022 से प्रतिवर्ष इस तिरंगा यात्रा का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर होता आ रहा है। इस यात्रा के माध्यम से लोगों से हर घर पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा लगाने की अपील की गई। इस भव्य यात्रा में जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान ने सहसंयोजक के रूप में सहभाग किया तथा जिला के पदाधिकारी विपिन सिंह, फ़तेहबहादुर सिंह, अजय उपध्याय, दीपक मौर्य घनश्याम मिश्रा, निशांत पांडे, सौरव त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, विकास पांडेय आदि लोगो ने शामिल होकर महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया ।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/