*ढोलक की थाप पर गीतों के साथ मोदी जी के लिए राखी बनाई गई*
*तीन तलाक से हमे आजादी दिलाई और बहनों का सिन्दूर बचाया*
*मोदी जी से अच्छा भाई दूसरा कोई नहीं हो सकता*
*देश की बेटियों का ख्याल बड़े भाई और पिता की तरह रखते है*
*मोदी को अपने हाथ से बनाई राखी भेजी*
*मोदी के कलाई पर सजेगी बनारस की मुस्लिम बहनों वाली राखी*
एक तरफ संसद में पाकिस्तान को सबक सिखाने वाले ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरने में लगा है और इधर उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में मुस्लिम महिलाओं ने नरेन्द्र मोदी को ऑपरेशन सिन्दूर की कामयाबी पर राखी भेजा।
मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में लमही के सुभाष भवन में बड़ी संख्या मंल मुस्लिम महिलाओं ने ढोलक की थाप पर मोदी जी के लिए गीत गाये। टिक्की, सितारा, गोटा, किरन के साथ ऑपरेशन सिन्दूर का लोगों लेकर अपने हाथों से राखी निर्मित किया।
मुस्लिम महिलाओं ने राखी बनाकर मोदी विरोधियों को स्पष्ट संदेश दिया कि वो मोदी से रिश्तों से बंधी है। कुछ राखी ऑपरेशन सिन्दूर की बनाई गई थी जिसको मोदी जी को भेजा गया। कुछ राखी नरेन्द्र मोदी के चित्रों की बनाई गई, जिसको रक्षाबंधन वाले दिन मुस्लिम महिलाएं एक दूसरे को बंधेगी। मुस्लिम महिलाओं के साथ हिन्दू महिलाएं भी चटक सिन्दूर लगाकर आयी थी। भले ही विरोधी मोदी का विरोध कर रहे हो, मोदी विरोधियों को बनारस की मुस्लिम महिलाओं ने जबाव दिया। पाकिस्तान के आतंकियों से बिना डरे मुस्लिम महिलाओं ने मोदी का न सिर्फ समर्थन किया बल्कि मोदी से भाई का रिश्ता बनाया जो कयामत तक चलेगा।
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाज़नीन अंसारी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर से मोदी जी ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया, बहन बेटियों का सिन्दूर उजाड़ने वालो सबक सिखाया गया। सिन्दूर की कीमत एक भाई से बढ़कर और कौन जान सकता है जो हर कीमत पर अपने बहन के सम्मान और उसके सिन्दूर की रक्षा के लिए अपने जान की बाजी लगा देता है। सिन्दूर भारत की महान संस्कृति, परम्परा और उच्च चरित्र का प्रतीक है, जो भारत की संस्कृति को मानता ही नही, जिनके घरों में सिन्दूर का सम्मान नही है, वो तो इसका विरोध करके पाकिस्तान को लाभ पहुचायेंगे। ऑपरेशन सिन्दूर का विरोध करना राष्ट्रद्रोह है। सेना से गोपनीय बातों को पुछना दुश्मनों को लाभ पहुचाना है।
विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ० अर्चना भारतवंशी ने कहा कि मोदी जी ने देश की लाज रखी। जिसने सिन्दूर उजाड़ा था उनको दोजख में भेज दिया। मोदी जी एक भाई की तरह बहनों का ख्याल रखते है। विशाल भारत संस्थान 2011 से मोदी जी को राखी भेज रहा है।
मोदी जी पर डॉक्टरेट करने वाली डॉ० नजमा परवीन ने कहा कि भारत के इतिहास का गौरवशाली पल था जब ऑपरेशन सिन्दूर सफल हुआ। मोदी जी ने तीन तलाक खत्म करके मुस्लिम महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार दिया और ऑपरेशन सिन्दूर के जरिये पाकिस्तान के आतंकियों को यह संदेश दिया कि एक भी बहन का सिन्दूर उजड़ा तो पूरा पाकिस्तान उजाड़ दिया जाएगा।
महिलाओ ने गीत गाये-
हमार मोदी भइया
राखी बाधब तोरे कलईया पे
एक एक मिसाइल से पाकिस्तान के बेधला
आतंकियन के घरवा उजडलन
हमार मोदी भईया
इस अवसर पर खुर्शीदा बानो, नगीना बेगम, डॉ० मृदुला जायसवाल, आसमा ज़बी, महरुननिश, रौशनजहां, मुन्नी, गुलशन बानो, नरगिस, जमीला, रुखसार, रमता, सुनीता, मैना, पार्वती, सरोज, अंजू, ममता, इली, खुशी, उजाला, दक्षिता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/