सिक्किम के लाचेन के छातेन क्षेत्र में रविवार शाम भारी बारिश के दौरान अचानक पहाड़ दरक गया। इससे सेना की छावनी मलबे में दब गई। इस दौरान मौके पर मौजूद जवानों को खुद को बचाने का थोड़ा बहुत मौका मिला। हालांकि तीन जवान शहीद हो गए और चार अन्य को बचाव दलों ने सुरक्षित निकाल लिया, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। घटनास्थल पर सेना और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। शहीद हुए तीन जवानों के संबंध में आप जानेंगे तो आंखें नम हो जाएगी। आइए हम दे रहे है उनकी जानकारी: हवलदार लखविंदर सिंह: एक महीने पहले बने थे बेटी के पिता: शहीद हवलदार लखविंदर सिंह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव धुरिया पलिया के रहने वाले थे। वे करीब 15 साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। डेढ़ महीने पहले ही उनके घर बेटी ने जन्म लिया था। वे हाल ही में छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। उनके एक 5 वर्षीय बेटे भी हैं। उनके पिता गुरुदेव सिंह किसान हैं।
हिमाचल के मनीष ठाकुर की तीन माह पहले हुई थी शादी:
सिक्किम में हुए भीषण भूस्खलन ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के बड़ाबन गांव के जवान मनीष ठाकुर की जिंदगी लील ली। 27 वर्षीय मनीष, हाल ही में तनु से विवाह बंधन में बंधे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ड्यूटी पर लौटे मनीष लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए और मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। 6 मार्च 2025 को मनीष की शादी हुई थी और 10 अप्रैल को वे फिर से अपनी ड्यूटी पर सिक्किम लौटे थे। तनु की हथेलियों पर सजी मेहंदी का रंग अभी उतरा भी नहीं था कि यह दुखद समाचार आ गया।छत्ते गांव में था पोस्टिंग, सेना की डोगरा यूनिट में थे लांस नायक: मनीष ठाकुर सिक्किम के छत्ते गांव में तैनात थे, जहां अचानक हुए भूस्खलन ने उनकी जान ले ली। इस हादसे में कुल तीन जवान शहीद हुए हैं। मनीष 2016 में सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में डोगरा यूनिट में लांस नायक के पद पर कार्यरत थे।गांव में पसरा मातम, पिता करते हैं मजदूरी: मनीष के पिता जोगिंदर सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मनीष अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और एक छोटा भाई छोड़ गए हैं। गांव के हर घर में मातम है, हर आंख नम है।पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई: शहीद मनीष का पार्थिव शरीर हेलिकॉप्टर के माध्यम से चंडीगढ़ होते हुए बड़ाबन गांव लाया जाएगा। सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक सेवानिवृत्त मेजर दीपक धवन ने शहादत की पुष्टि की है और बताया कि मनीष का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। ( सिकिम्म से अशोक झा )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/