असम के धुबरी में इन दिनों तनाव भरा माहौल है। यहां ईद के त्योहार पर हनुमान मंदिर में गोमांस फेंका गया था। इस घटना के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को धुबरी का दौरा किया।सरमा ने यह फैसला एक हनुमान मंदिर में गाय के अवशेष मिलने के बाद लिया गया है। इस घटना से स्थानीय स्तर पर आक्रोश फैल गया था।सीएम सरमा कानून व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे धुबरी पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचते ही उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।मुख्यमंत्री के दौरे से पहले धुबरी पुलिस ने सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी थी। समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सरमा ने धुबरी शहर में देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा कि अधिकारी पत्थरबाजी जैसी घटनाओं सहित गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेंगे। यह निर्देश आज रात से लागू होगा। शांति और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरमा ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को जिले में सभी ज्ञात अपराधियों को बिना देरी के गिरफ्तार करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने सीमा पार से “कट्टरपंथी खतरों” के बारे में चेतावनी दी तथा दावा किया कि बांग्लादेश की बाहरी ताकतें क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। असम सीएम ने दृढ़ता से कहा कि मैं ऐसे तत्वों को धुबरी में शांति भंग नहीं करने दूंगा। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी स्थिति के बारे में जानकारी दी, जहां उन्होंने लिखा: “बकरीद के दौरान धुबरी में क्या हुआ और हम इस स्थिति पर कैसे प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हम जिले में कानून और व्यवस्था को लागू करने और सभी सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। ( असम से अशोक झा की कलम से )
असम के मुख्यमंत्री का बड़ा कदम, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश
June 13, 2025
0
Tags
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/