सिलीगुड़ी: भारत-बांग्लादेश सीमा की कंटीली तार काटकर मवेशियों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे एक तस्कर की बीएसएफ द्वारा कथित रूप में चलाई गई गोली से मौत हो गई है। घटना बुधवार सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा अंतर्गत भारत-बांग्लादेश सीमा समक्ष कलमगछ की है। खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश का उक्त युवक सीमा की कंटीली तार काट रहा था। जब बीएसएफ के जवानों की नजर उक्त युवक पर पड़ी तो वह छिप गया। इस दौरान बीएसएफ द्वारा चलाई गई गोली से तस्कर की मौत हो गई। बाद में बीएसएफ अधिकारियों ने फांसीदेवा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। इसकी पुष्टि दार्जिलिंग ग्रामीण डीएसपी अचिंत गुप्त ने कहा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। फांसीदेवा थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बताया गया की यह सीमा शहर से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर है। यह क्षेत्र पशु तस्करी और घुसपैठ के लिए चर्चा में रहता है। मारे गए व्यक्ति की पहचान के बाद इस पूरे मामले का और खुलासा हो पाएगा। @ रिपोर्ट अशोक झा
भारत बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की गोली से पशु तस्कर ढेर
Author -
roamingjournalist
अक्टूबर 18, 2023
0
roamingjournalist
दो दशक से ज्यादा हो गया पत्रकारिता में हूं। नाम है दिनेश चंद्र मिश्र। देश के कई राज्यों व शहरों में काम करने का मौका मिलने के बाद दोस्तों ने मोहब्बत में नाम दिया रोमिंग जर्नलिस्ट तो इसको रखने के साथ इस नाम से ब्लॉग बना लिया। पत्रकारिता की पगडंडी से लेकर पिच तक पर कलम से की-बोर्ड तक के सफर का साक्षी हूं। दैनिक जागरण,हिंदुस्तान,अमर उजाला के बाद आजकल नवभारत टाइम्स नईदिल्ली में हूं। आपातकाल से लेकर देश-दुनिया की तमाम घटनाओं का साक्षी रहा हूं। दुनियाभर में घूमने के बाद खबरों के आगे-पीेछे की कहानी आप संग शेयर करने के लिए यह ब्लॉग बनाया हूं
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/