- चिकन नेक पर आत्मनिर्भरता कि नहीं होगी जरूरत, आखिर क्यों जानें ?
बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा: चीन की विस्तारवादी नीति और बांग्लादेश से बढ़ रहे तनाव को देखते हुए भारत ने अपना सुदर्शन चक्र चलाया है। भारत ने कलादान प्रोजेक्ट के जरिए म्यांमार के रास्ते नया सुपर कॉरिडोर बनाया है। इसे पिछला दरवाजा भी कहा जा सकता है। इससे भारत की चिकन नेक पर निर्भरता घट जाएगी और दूरी कम होने से पूर्वोत्तर राज्यों से संपर्क आसान हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को भारत और म्यांमार ने मिलकर तय किया है। यह प्रोजेक्ट भारत के पूर्वी बंदरगाहों से म्यांमार होते हुए भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (NER) तक सामान पहुंचाने के लिए एक मल्टी-मॉडल परिवहन सुविधा प्रदान करेगा। समुद्री मार्ग: कोलकाता बंदरगाह से म्यांमार के सिटवे बंदरगाह तक लगभग 539 किलोमीटर का समुद्री मार्ग। सिटवे से म्यांमार के पलेतवा तक कलादान नदी के जरिए लगभग 158 किलोमीटर का जलमार्ग।पलेतवा से भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित मिजोरम के ज़ोरिनपुई तक लगभग 109–110 किलोमीटर का सड़क मार्ग पर काम तेजी से चल रहा है। यह 2027 तक पूरा हो जाएगा। यह तरक्की चीन और बांग्लादेश को चुभने वाली है क्योंकि इस प्रोजेक्ट से कोलकाता से आइजोल और सिलचर की दूरी करीब 700 किलोमीटर कम हो जाएगी. माल ढुलाई की लागत आधी रह जाएगी और भारत को सिलीगुड़ी कॉरिडोर या बांग्लादेश के रास्ते पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. अभी तक कोलकाता से मिजोरम या त्रिपुरा ट्रक भेजना हो, तो बांग्लादेश का चक्कर लगाकर करीब 1,600 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ता है.जिससे अब बड़ी राहत मिल जाएगी।भारत ने अपनी तरक्की में एक और मील का पत्थर जोड़ दिया है. व्यापार के लिए पड़ोसी देशों से जुड़े रास्ते पर निर्भर भारत अब अपने बनाए सुपर कॉरिडोर पर फर्राटा भरेगा और चीन बांग्लादेश जैसे देश मुंह ताकते रह जाएंगे. सबसे बड़ी बात है कि जिस चिकन नेक का फायदा बांग्लादेश उठाता है, अब भारत को उसकी जरूरत भी नहीं पड़ेगी और आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी भारत की दहलीज पर होगी.
भारत ने खोल दिया पिछला दरवाजा, मुंह ताकते रह जाएंगे चीन और बांग्लादेश, अब चिकन नेक की भी नहीं होगी जरूरत, क्यों ? एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और बांग्लादेश से जुड़ा सिलीगुड़ी कॉरिडोर जिसे भारत की “चिकन नेक” कहा जाता है अब बीते दिनों की बात हो जाएगी. भारत अब अपने सुपर कॉरिडोर से पूरे पूर्वोत्तर का भूगोल बदलने जा रहा है. अभी तक के हालात ये हैं कि अगर कोलकाता से मिजोरम या त्रिपुरा ट्रक भेजना हो, तो बांग्लादेश का चक्कर लगाकर करीब 1,600 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ता है. लेकिन अब भारत ने समुद्र और म्यांमार के रास्ते एक पिछला दरवाजा यानी सुपर-कॉरिडोर बनाया है, इस परियोजना का नाम है कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट प्रोजेक्ट। इसके रास्ते में परिवहन के तीन साधन इस्तेमाल होते हैं. पहले, कोलकाता बंदरगाह से मालवाहक जहाज बंगाल की खाड़ी पार करके सीधे म्यांमार के सित्वे डीप वॉटर पोर्ट पहुंचेंगे, जिसे भारत ने खुद बनाया है और चला रहा है. यहां से दूरी सिर्फ 539 किलोमीटर है. सित्वे में बड़े जहाजों का माल छोटी नावों (बार्ज) में उतारा जाएगा, जो कलादान नदी से 158 किलोमीटर उत्तर में म्यांमार के पलेतवा इनलैंड पोर्ट तक जाएंगी। पलेतवा के बाद परियोजना का सबसे कठिन पहाड़ी हिस्सा शुरू होता है. यहां से 109 किलोमीटर का हाईवे म्यांमार के चिन राज्य से गुजरकर ज़ोरिनपुई सीमा पर मिजोरम में दाखिल होता है. जोरिनपुई से आगे यह एनएच 54 के जरिये मिज़ोरम की राजधानी आइजोल से जुड़ता है. आइजोल के पास सैरंग में यह सड़क सीधे भारतीय रेलवे के ब्रॉड-गेज नेटवर्क से मिल जाती है।
ये है असली मास्टरस्ट्रोक: रिपोर्ट बताती है कि असली मास्टरस्ट्रोक आइजोल के आगे है. आइजोल से यह कॉरिडोर उत्तर में असम के सिलचर जाता है, जो पूरे दक्षिणी पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा प्रवेश द्वार है. सिलचर को शिलांग और गुवाहाटी से जोड़ने के लिए सरकार 22,864 करोड़ रुपये की लागत से 167 किलोमीटर का चार-लेन हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे बना रही है. इसमें 34 वायडक्ट और 19 बड़े पुल होंगे. इससे सिलचर से शिलांग का सफर 8 घंटे से घटकर सिर्फ 5 घंटे का रह जाएगा, और गुवाहाटी तक तेज रफ्तार संपर्क बना रहेगा।
भारत की दहलीज पर होगी बंगाल की खाड़ी: नतीजा यह होगा कि कोलकाता से आइजोल और सिलचर की दूरी करीब 700 किलोमीटर कम हो जाएगी. माल ढुलाई की लागत आधी रह जाएगी और भारत को सिलीगुड़ी कॉरिडोर या बांग्लादेश के रास्ते पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. बस एक आखिरी चुनौती बची है: म्यांमार में चल रहे गृहयुद्ध के बीच पलेतवा–जोरिनपुई हाईवे को सुरक्षित करना. जिस दिन यह 109 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह चालू हो गया, उस दिन बंगाल की खाड़ी सीधे गुवाहाटी की दहलीज तक जुड़ जाएगी।कलादान परियोजना का उदय और इतिहासः
भारत के लिए कलादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KMMTTP) अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है. म्यांमार में कलादान नदी पर सित्तवे बंदरगाह के माध्यम से पूर्वोत्तर क्षेत्र को शेष भारत से जोड़ने की परियोजना है. कलादान नदी ब्रिटिश भारत के भीतरी इलाकों को बर्मा (अब म्यांमार) के बंदरगाहों से जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग के रूप में काम करती थी।
इस जलमार्ग ने माल और लोगों की आवाजाही को सुगम बनाया, जिससे यह औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था का एक अनिवार्य घटक बन गया. 1947 में भारत के विभाजन और 1948 में म्यांमार की स्वतंत्रता के बाद, कलादान नदी का रणनीतिक महत्व कम हो गया. मुख्य रूप से राष्ट्रीय सीमाओं के पुनर्गठन और शीत युद्ध के दौर में भू-राजनीतिक अलगाव के कारण. नव स्वतंत्र राष्ट्र भारत और म्यांमार को निर्माण और सीमा सुरक्षा सहित आंतरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिससे इस ऐतिहासिक व्यापार मार्ग का पतन हुआ।
कलादान परियोजना क्या है?
कलादान परियोजना के दो घटक हैं। सड़क और अंतर्देशीय जलमार्ग. भारत के पूर्वोत्तर में मिजोरम को म्यांमार के रखाइन राज्य में सित्तवे बंदरगाह से जोड़ेगा। दोनों देशों के बीच सीमा पर ज़ोरिनपुई को म्यांमार के पलेतवा से लगभग 68 मील लंबी सड़क और कलादान नदी के माध्यम से पलेतवा से सित्तवे बंदरगाह तक 98 मील लंबे अंतर्देशीय जलमार्ग से जोड़ा जाएगा। कोलकाता से सित्तवे: दोनों बंदरगाहों के बीच 539 किलोमीटर का यह मार्ग बंगाल की खाड़ी के रास्ते जहाज से तय किया जाएगा। सित्तवे से पलेतवा: म्यांमार में कलादान नदी पर 158 किलोमीटर का यह मार्ग नाव से तय किया जाएगा.
पलेतवा से ज़ोरिनपुई: 108 किलोमीटर की यह चार लेन वाली सड़क म्यांमार में गलियारे का अंतिम चरण होगी।
जोरिनपुई से आइज़ोल और उससे आगे: ज़ोरिनपुई सड़क मार्ग से आइज़ोल और पूर्वोत्तर के बाकी हिस्सों से जुड़ा हुआ है, एनएचआईडीसीएल अंततः शिलांग से सीमावर्ती शहर तक हाई-स्पीड कॉरिडोर का विस्तार करने की योजना बना रहा है।
कलादान परियोजना ने कैसे आकार लियाः
1971 से पहले, भारत की मुख्य भूमि को पूर्वी पाकिस्तान के माध्यम से उत्तर-पूर्व से जोड़ने की संभावना को दिल्ली द्वारा असंभव माना जाता था। क्योंकि शत्रुतापूर्ण पाकिस्तानी सैन्य शासन न केवल इसे नकारने के लिए दृढ़ था। इस क्षेत्र पर भारत की पकड़ को कमजोर करने के लिए चीन के साथ मिलकर नागा, मिजो और मणिपुरी विद्रोहियों का समर्थन भी कर रहा था।18 मार्च 1968 को भू-रणनीतिकार बी.जी. वर्गीज, ने “मिजो हिल्स जिले से बर्मा के अकायब तक सड़क-नदी संपर्क का प्रस्ताव” शीर्षक से एक योजना तैयार की. जिसमें उन्होंने सित्तवे के अराकानी बंदरगाह और भारत के मिजो हिल्स से अराकान (अब रखाइन) तट से बंगाल की खाड़ी में बहने वाली कलादान नदी का उपयोग करके बर्मा के माध्यम से एक बहु-मॉडल मार्ग परिवहन के लिए जोर दिया। 2001 में, भारत ने वर्गीज प्रस्ताव को पुनर्जीवित किया. हालांकि शीत युद्ध के बाद की अवधि में, जब भारत ने दक्षिण पूर्व एशिया के साथ आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए पूर्व की ओर देखना शुरू किया, जिससे ऐतिहासिक रूप से अविकसित क्षेत्र में आर्थिक विकास में सुविधा हुई। मार्च 2008 में म्यांमार रक्षा सेवा के वरिष्ठ वाइस जनरल माउंग अये की दिल्ली यात्रा के दौरान कलादान मल्टी-मॉडल परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर तक आसान पहुंच प्रदान करना और बांग्लादेश को दरकिनार करते हुए भारत और म्यांमार के बीच वैकल्पिक संपर्क प्रदान करना था।केएमटीटीपी को 2008 में आगे बढ़ाया गया था, जिसमें भारत और म्यांमार ने फ्रेमवर्क एग्रीमेंट और प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए थे।तत्कालीन खालिदा जिया शासन ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को शेष भारत से जोड़ने के लिए बांग्लादेश के माध्यम से सड़क और रेलवे पारगमन प्राप्त करने के भारत के प्रयासों को रोक दिया था।2009 में बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली मैत्रीपूर्ण सरकार के सत्ता में लौटने के बाद, देश के माध्यम से पारगमन के साथ-साथ बांग्लादेश में चटगांव और मोंगला बंदरगाहों के माध्यम से पूर्वोत्तर क्षेत्र की समुद्र तक पहुंच की उम्मीद जगी। भारत और बांग्लादेश के बीच 2015 में यह समझौता हुआ था कि बांग्लादेश भारत से माल की आवाजाही के लिए चटगांव और मोंगला बंदरगाहों के इस्तेमाल की अनुमति देगा। शेख हसीना शासन के हटने और मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में तथा इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा समर्थित अंतरिम शासन की स्थापना के बाद स्थिति में बदलाव आया। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार यूनुस ने चीन को बांग्लादेश में निवेश करने के लिए आर्थिक रूप से प्रेरित करते हुए तथा भारत की "सात बहनों"। भूटान, नेपाल और बांग्लादेश को शामिल करते हुए एक क्षेत्रीय आर्थिक योजना पर जोर देते हुए पूर्वोत्तर क्षेत्र को "भूमि से घिरा हुआ" बताया. जो भारत के सामरिक हित और पूर्वोत्तर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/