- घरों से निकले लोग, ज्यादातर लोग नींद के आगोश में , तीव्रता 5.4
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: आज सुबह (24 नवंबर 2026) करीब 7:02 बजे भारत, नेपाल और आसपास के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.3 से 5.4 के बीच दर्ज की गई है।केंद्रशुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रांत स्थित लेलेप और उत्तरी सिक्किम के सीमावर्ती क्षेत्र के पास रहा।पश्चिम बंगाल (सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी), सिक्किम, और बिहार (पटना, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर आदि) में झटके महसूस किए गए। इसके अलावा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी कंपन हुआ। सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली सिलीगुड़ी... नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, उत्तर बंगाल के कई इलाकों में भी महसूस हुए झटके।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7:02 बजे नेपाल के कोशी प्रदेश में लेलेप के पास भूकंप आया। इसकी अनुमानित तीव्रता 5.4 बताई गई है। भूकंप का असर भारत, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और चीन के कुछ इलाकों में बताया गया है। सिलीगुड़ी समेत उत्तर बंगाल,बिहार झारखंड तथाvसिक्किम सहित अन्य क्षेत्री में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। सुबह के समय अचानक धरती हिलने से लोग सतर्क हो गए।।विभिन्न हिस्सों में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे सुबह की शुरुआत के साथ ही लोगों में हलचल मच गई। राजधानी पटना से लेकर उत्तर बिहार और सीमांचल के कई जिलों तक धरती में कंपन का असर देखा गया। जानकारी के मुताबिक, दरभंगा, सुपौल, अररिया, शिवहर और सिवान सहित कई अन्य इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। सुबह के वक्त अचानक महसूस हुए इन झटकों की चर्चा पूरे बिहार में रही और राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से कंपन महसूस होने की खबरें सामने आईं।दरभंगा में अहले सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर लगभग 2 से 3 सेकंड के लिए हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग जब तक समझ पाते तब तक खत्म हो गया। हालांकि, इस भूकंप की तीव्रता बहुत कम थी, जिस कारण कोई नुक्सान या काफी कम लोगों को झटका महसूस हुआ होगा।सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से सहमे लोग
बिहार के कई जिलों में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिन की शुरुआत के साथ ही अचानक धरती हिलने का अहसास होने से लोगों का ध्यान इस ओर गया। सुबह के शांत माहौल में कंपन महसूस होने के कारण कई इलाकों में लोग सतर्क हो गए और एक-दूसरे से झटकों के बारे में जानकारी लेते दिखे। अब तक कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है।पटना और दरभंगा में भी महसूस हुआ कंपन
भूकंप का असर राज्य के प्रमुख शहरों में भी देखने को मिला। राजधानी पटना और दरभंगा में सुबह के समय लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया। इन दोनों प्रमुख जिलों में झटके महसूस होने की पुष्टि होने के साथ ही पूरे इलाके में भूकंप को लेकर चर्चा तेज हो गई।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/