कैसे शुरू हुई अन्नकूट उत्सव की परंपरा? जानें छप्पन भोग से जुड़ी कथा
जब भगवान कृष्ण ने एक उंगली पर उठा लिया था पूरा पर्वत, जानिए इंद्र देव से जुड़ी अनसुनी कहानी
पंडित अशोक झा :
सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों ने त्योहारों के सुरक्षित और निर्बाध आयोजन का मार्ग प्रशस्त किया है।
गोवर्धन पूजा का पावन पर्व हर साल दिवाली के बाद पड़ता है, जो कि मंगलवार, 10 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौमाता की पूजा करने का विशेष विधान है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत गायों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था। तभी से हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। इस दिन भक्त गिरिराज महाराज की पूजा करके परिवार की सुख-समृद्धि खुशहाली की कामना करते हैं. गोवर्धन पूजा के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है गायों की सेवा की जाती है। मान्यता है कि विधि-विधान से गोवर्धन पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
गोवर्धन पूजा की विधि
गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्द उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें। अब घर के आंगन या मुख्य द्वार के सामने गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं।आकृति को फूलों और पत्तियों से सजाएं। इस आकृति के पास ही श्रीकृष्ण की प्रतिमा रखें.
अब गोवर्धन पर्वत और कृष्ण जी को एक-एक कर सामग्री अर्पित करें।रोली, अक्षत, फूल चढ़ाएं।दीपक और धूप जलाएं।भगवान को फल, मिठाई आदि का अन्नकूट भोग अर्पित करें.
भगवान कृष्ण को 56 भोग भी अर्पित कर सकते हैं।
अब गोवर्धन पर्वत की 7 बार परिक्रमा करें। भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की आरती कर पूजा संपन्न करें।
अब पूरा परिवार बैठकर अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करें।
गोवर्धन की 7 परिक्रमा का नियम: गोवर्धन पूजा में गोबर से पर्वत की बनाई गई आकृति की 7 बार परिक्रमा करने का नियम है। परिक्रमा हमेशा घड़ी की दिशा में करें. परिक्रमा करते समय हाथ में जल या दूध से भरा लोटा लें, लोटे से पतली धारा गिराते रहें. कुछ घरों में परिक्रमा के समय बाजरा, जौ या बताशे भी चढ़ाए जाते हैं।विशेष रूप से ध्यान रखें कि परिक्रमा करते समय किसी भी पूजा सामग्री पर पैर न पड़े या सामान को लांघे नहीं. मन में श्रद्धा का भाव रखें।
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है, इसे छप्पन भोग कहते हैं। आगे जानिए इस उत्सव का महत्व और 56 भोग में शामिल पकवानों के नाम…
क्यों मनाया जाता है अन्नकूट उत्सव?
पौराणिक मान्यता के अनुसार, द्वापर युग में भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया था। उनका बचपन गोकुल में बीता। उस समय गांव के लोग अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए देवराज इंद्र की पूजा करते थे।
एक दिन श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों को समझाया कि बारिश करना इंद्रदेव का काम है। इसके बजाय उन्हें गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि इसी पर्वत से गायों को चारा और लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। श्रीकृष्ण की बात मानकर गांव वालों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा की।
इससे नाराज होकर इंद्रदेव ने गोकुल में तेज बारिश शुरू कर दी। लगातार बारिश से गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। तब श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया और सभी गांव वालों को उसके नीचे शरण दी। सात दिनों तक सभी लोग पर्वत के नीचे सुरक्षित रहे।
आखिरकार इंद्रदेव को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने श्रीकृष्ण से माफी मांगी। इसके बाद जब श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को नीचे रखा तो गोकुलवासियों ने खुशी में उन्हें तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाया। मान्यता है कि तभी से कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर अन्नकूट उत्सव मनाने और भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित करने की परंपरा शुरू हुई।भगवान श्रीकृष्ण के 56 भोग के नाम
1. सूप (दाल), 2. चिल्डिका (चोला), 3. दधि (दही), 4. इक्षु खेरिणी (मुरब्बा), 5. त्रिकोण (शर्करा युक्त), 6. बटक (बड़ा), 7. मधु शीर्षक (मठरी), 8. फेणिका (फेनी), 9. पायस (खीर), 10. परिष्टाश्च (पूरी), 11. शतपत्र (खजला), 12. सधिद्रक (घेवर), 13. गोघृत, 14. मंडूरी (मलाई), 15. वायुपूर (रसगुल्ला), 16. चन्द्रकला (पगी हुई), 17. दधि (महारायता), 18. स्थूली (थूली), 19. कर्पूरनाड़ी (लौंगपूरी), 20. कषाय, 21. मधुर, 22. तिक्त, 23. सुधाकुंडलिका (जलेबी), 24. धृतपूर (मेसू), 25. खंड मंडल (खुरमा), 26. भक्त (भात), 27. कूपिका, 28. पर्पट (पापड़), 29. शक्तिका (सीरा), 30. कटु, 31. सिखरिणी (सिखरन), 32. अवलेह (शरबत), 33. बालका (बाटी), 34. चक्राम (मालपुआ), 35. अम्ल, 36. गोधूम (दलिया), 37. परिखा, 38. सुफलाढय़ा (सौंफ युक्त), 39. दधिरूप (बिलसारू), 40. मोदक (लड्डू), 41. शाक (साग) 42. सौधान (अधानौ अचार), 43. मंडका (मोठ), 44. प्रलेह (चटनी), 45. सदिका (कढ़ी), 46. दधिशाकजा (दही शाक की कढ़ी), 47. सुफला (सुपारी), 48. सिता (इलायची), 49. हैयंगपीनम (मक्खन), 50. फल, 51. तांबूल, 52. लसिका (लस्सी), 53. सुवत, 54. संघाय (मोहन), 55. मोहन भोग, 56. लवण।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/