- बंगाल में भाजपा सरकार बनाने के लिए जनता को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने धन्यवाद
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रविवार को दार्जिलिंग दौरे पर पहुंचे। बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता का आभार जताया।उन्होंने कहा कि अपने दौरे के दौरान वह चाय बागानों से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्हें विश्वास है कि ममता बनर्जी के कार्यकाल में लंबित पड़े कार्यों में अब तेजी आएगी। दार्जिलिंग चाय की गुणवत्ता और इसकी पुरानी पहचान का जिक्र करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में दार्जिलिंग चाय एक बार फिर विश्व बाजार में अपनी पहचान और प्रतिष्ठा स्थापित करेगी। वहीं, सोने की खरीदारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को धन्यवाद दिए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों से विदेशी मुद्रा खर्च कर सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। देशवासियों ने उनकी अपील का पालन किया, जिससे सोने के आयात में कमी आई और इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इसके लिए प्रधानमंत्री ने देश की जनता का आभार जताया है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/