- मरने वाले युवक की पहचान अभिषेक साहा,विधान मार्केट व्यवसायी समिति के सचिव बापी साहा के पुत्र
- दुर्गा पूजा बाद होने वाली थी युवक की शादी,शोक के लिए शब्द नहीं मिल रहे लोगों को
- मार्केट समेत पूरे शहर में शोक की लहर,बाजार पूरी तरह बंद
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: दार्जिलिंग के कर्सियांग से सिलीगुड़ी अपने दोस्तों के साथ लौटते समय कर्सियांग के रोहिणी गेट के पास थार गाड़ी में सवार छह दोस्त 200 फिट नीचे जा गिरे। इसमें सिलीगुड़ी के एक युवक की मौत हो गई है, जिसके बाद पूरे विधान मार्केट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान: हादसे में जान गंवाने वाले युवक का नाम अभिषेक साहा है। वह सिलीगुड़ी के विधान मार्केट व्यवसायी समिति के सचिव बापी साहा के पुत्र थे। शहर में शोक की लहर दौर गई है। विधान मार्केट को स्वत ही सभी दुकानदारों ने बंद कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भाजपा समेत सभी दलों के प्रतिनिधि इस घटना पर शोक व्यक्त कर रहे है।
कैसे हुआ हादसा: रविवार (4 अक्टूबर 2026) की रात को लगभग 11 बजे, छह लोगों को लेकर जा रही एक महिंद्रा थार गाड़ी कुरसेंग से सिलीगुड़ी लौट रही थी। रोहिणी रोड पर कारगिल दारा के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
उत्तरी बंगाल के कर्सियांग की पहाड़ियों में एक कार के लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा रविवार रात कर्सियांग के कारगिल धारा रोड पर हुआ। पता चला है कि रविवार को छह दोस्त एक कार से कर्सियांग से सिलीगुड़ी जा रहे थे।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य की आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लोगों को बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने छह दोस्तों में से एक को मृत घोषित कर दिया। बाकी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार सभी छह लोग सिलीगुड़ी के रहने वाले हैं। दार्जिलिंग जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'रविवार रात कारगिल धारा में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उनमें से दो को बचा लिया। हालांकि एक तरफ बारिश और दूसरी तरफ अंधेरे के कारण बचाव कार्य में बाधा आई। उनमें से तीन अभी भी कार में फंसे हुए थे।' बाद में पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम ने कार में फंसे बाकी तीन लोगों को बचाया। पांच घायलों में से दो का इलाज कर्सियांग के प्राथमिक अस्पताल में चल रहा है। बाकी तीन को सिलीगुड़ी के अस्पताल में भेज दिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना का कारण: शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय इलाके में अंधेरा था और हल्की बारिश हो रही थी, जिससे दृश्यता कम हो गई थी।बचाव कार्य: हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय निवासियों और पुलिस कर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस हादसे में अभिषेक साहा की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिलीगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुखद घटना के कारण सिलीगुड़ी के व्यापारिक केंद्र विधान मार्केट में गहरा शोक है और व्यवसायी व स्थानीय लोग पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पूरे मार्केट को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि राज्य से मानसून की वापसी के कारण पिछले कुछ दिनों से उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से ड्राइवरों को सलाह दी गई है कि वे पहाड़ियों पर चढ़ते और उतरते समय सावधानी बरतें, खासकर बारिश के मौसम और रात के समय।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/