-जांच को पहुंचे अधिकारी, गंभीर चोट नहीं है लेकिन यह दुःखद
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: लगातार हो रही बारिश के बीच उत्तर बंगाल में बुधवार को दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन के लोकोशेड का एक हिस्सा ढह गया। इसमें रेलवे के 8 कर्मचारी घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।डीएचआर के अधिकाकरी ने कहा कि साहस और समर्पण का परिचय देते हुए रेलवे के प्रभावित कर्मचारियों ने लोको शेड का हिस्सा गिरने के तुरंत बाद सड़क पर सुरक्षा और यातायात की सुगम आवाजाही को प्राथमिकता दी। उन्होंने अपना उपचार कराने से पहले वहां गिरे मलबे को हटाया गया है।डीएचआर की प्रवक्ता प्रतीक्षा छेत्री के अनुसार, दार्जिलिंग शहर में ऐतिहासिक लोको शेड का एक हिस्सा मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण ढह गया। इससे वहां काम कर रहे रेलवे के 8 कर्मचारी घायल हो गये। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के ट्रेन के इंजन पर गिरा लोको शेड का मलबा देखने के लिए भीड़ जमा ही गई।उन्होंने बताया कि मुख्य हिल कार्ट रोड के किनारे स्थित लोको शेड के ढहने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर गिर गया. इससे यातायात आंशिक रूप से बाधित हुई।छेत्री ने बताया कि बाद में सभी घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि चिकित्साकर्मियों ने पुष्टि की है कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आयी है।घटना के बाद डीएचआर के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में दार्जिलिंग शहर में 37 मिलीमीटर बारिश हुई है. आईएमडी ने शनिवार सुबह तक दार्जिलिंग जिले में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
#दर्जीलिंग
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/