- 16 अगस्त खेला होबे दिवस नहीं मनाया जायेगा आयुष्मान दिवस
- बंगाल के लिए यह दिन सबसे काला दिन, इसी दिन होंगे सरकार के 100 दिन
अशोक झा/ कोलकाता: 2021 के चुनाव में ममता बनर्जी का ‘खेला होबे’ नारा इतना हिट हुआ था कि यूपी-बिहार तक गूंज गया था। दीदी ने 16 अगस्त को बकायदा ‘खेला होबे दिवस’ घोषित कर दिया था। सरकारी खर्चे पर फुटबॉल बांटे जाते थे और मैदानों में खूब धूल उड़ती थी। लेकिन शुभेंदु अधिकारी ने इस पर सियासी सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि 16 अगस्त को अब कोई ‘खेला-वेला’ नहीं होगा। इस दिन को राज्य में ‘आयुष्मान दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा।
बात सिर्फ नारे की नहीं है, बात इतिहास की है. शुभेंदु अधिकारी ने 16 अगस्त की उस तारीख के पन्ने पलटे, जिसे सुनकर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है। शुभेंदु ने कहा कि 16 अगस्त कोई जश्न मनाने वाला दिन नहीं है। यह तो कोलकाता के लिए एक खौफनाक दिन है. इतिहास की किताबों में दर्ज द ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स इसी 16 अगस्त 1946 को हुई थी। तब अविभाजित बंगाल के प्रधानमंत्री हुसैन शहीद सुहरावर्दी थे , जिन्हें बंगाल का कसाई भी कहा जाता है। सुहरावर्दी के नेतृत्व में भयानक दंगे हुए थे, जिसने भारत-पाकिस्तान बंटवारे की ऐसी खूनी पटकथा लिखी, जिसका दर्द आज भी महसूस होता है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एलान किया है कि बंगाल में अब 'खेला होबे दिवस' नहीं मनाया जाएगा।इसकी जगह अब हर साल 16 अगस्त को 'आयुष्मान दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। सरकार का यह फैसला प्रतीकात्मक भी है क्योंकि इसी दिन नई सरकार के 100 दिन भी पूरे हो रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलते ही अब सरकारी तौर-तरीके भी बदलने लगे हैं। रविवार को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तामलुक में बीजेपी की एक बड़ी बैठक हुई। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए एक बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि अब राज्य में टीएमसी सरकार का नारा रहा 'खेला होबे दिवस' नहीं चलेगा। उसकी जगह केंद्र सरकार की सबसे लोकप्रिय स्वास्थ्य बीमा योजना के सम्मान में 16 अगस्त को 'आयुष्मान दिवस' मनाया जाएगा।
16 अगस्त की तारीख का काला इतिहास:
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस फैसले के पीछे का एक बड़ा कारण भी बताया।उन्होंने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि 16 अगस्त का दिन कोलकाता के इतिहास में एक बेहद काला दिन है। इसी तारीख को सुहरावर्दी के नेतृत्व में 'ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स' यानी कलकत्ता के भीषण दंगे शुरू हुए थे। सुवेंदु ने कहा कि टीएमसी सरकार इस दर्दनाक दिन पर 'खेला होबे दिवस' मनाती थी, लेकिन हमारी सरकार इस दिन को लोगों की भलाई और स्वास्थ्य से जोड़कर मनाएगी।
सरकार के 100 दिन का जश्न: यह 16 अगस्त नई सरकार के लिए बेहद खास होने वाला है। विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर सत्ता में आई बीजेपी सरकार के इस दिन 100 दिन पूरे हो रहे हैं।सरकार अपने 100 दिन पूरे होने के जश्न को 'आयुष्मान दिवस' के रूप में मनाकर जनता को एक बड़ा संदेश देना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खास दिन पर क्या-क्या कार्यक्रम होंगे, इसकी पूरी लिस्ट बहुत जल्द जनता के सामने रखी जाएगी।सुवेंदु अधिकारी का यह कदम सीधे तौर पर केंद्र सरकार की योजनाओं को बंगाल के घर-घर तक पहुंचाने की कोशिश है। पूर्ववर्ती ममता सरकार पर अक्सर केंद्र की योजनाओं को बंगाल में लागू न करने के आरोप लगते रहे हैं।अब 'आयुष्मान दिवस' मनाकर सरकार स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करेगी।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/