मैं ममता बनर्जी की तरह डरपोक कमजोर मुख्यमंत्री नहीं: शुभेंदु अधिकारी
जुलाई 11, 2026
0
कहा , गैर-जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक टिप्पणियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
-मुर्शिदाबाद में विकास की राजनीति करेंगे, न की हिंदू-मुसलमान की इस बात को याद रखना
अशोक झा/ कोलकाता:
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि वह ममता बनर्जी की तरह 'कमजोर और डरपोक' मुख्यमंत्री नहीं हैं। उन्होंने जोर दिया कि वह निर्वाचित प्रतिनिधियों की ऐसी गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे जिनसे सांप्रदायिक तनाव भड़क सकता है।जनप्रतिनिधियों की गैर-जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक टिप्पणियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
उन्होंने रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा, 'दो महीने में रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं और हमारा ध्यान मुर्शिदाबाद के विकास पर है। हम मुर्शिदाबाद में विकास की राजनीति करेंगे, न की हिंदू-मुसलमान की, जो लंबे समय से की जाती रही है. विकास कार्यों में किसी भी शख्स की धार्मिक पहचान नहीं देखी जाएगी. सरकार सभी नागरिकों के लिए समान रूप से काम कर रही है और हमारा लक्ष्य क्षेत्र का समग्र विकास और सभी लोगों के कल्याण के लिए काम करना है.'
राज्य में कानून व्यवस्था बनाने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर
वहीं, राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'राज्य में कानून व्यवस्था के सवाल पर हमने समीक्षा की कि यहां पर बकरीद और मुहर्रम जैसे बड़े-बड़े त्योहार मनाए गए हैं. आने वाले दिन में रथ यात्रा और सावन में जो जल यात्रा भी होने वाली है. हमारा मकसद है कि कानून व्यवस्था सुचारू रूप से काम करें और सभी कानून का सम्मान करें.'नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में जीत के बाद छोड़ी
नंदीग्राम के साथ-साथ रेजिनगर सीट पर भी उपचुनाव होने की संभावना है। नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में जीत के बाद छोड़ी थी, जहां उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था। वहीं, रेजिनगर सीट हुमायूं कबीर के छोड़ने के बाद खाली हुई, क्योंकि उन्होंने नौदा सीट से भी जीत दर्ज की थी। अधिकारी ने कहा, 'रेजिनगर में उपचुनाव अगले 30 से 45 दिनों में होंगे। इस इलाके में लंबे समय से चली आ रही हिंदू-मुस्लिम राजनीति के बजाय, हम यहां के मतदाताओं की जो भी मांगें होंगी, उन्हें पूरा करते हुए विकास लाएंगे।''विरोध के नाम पर पूरे मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़काई': उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने सीएए (संशोधित नागरिकता कानून)-एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) और वक्फ अधिनियम जैसे मुद्दों के विरोध के नाम पर पूरे मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़काई, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को लगातार परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।शुभेंदु अधिकारी का हुमायूं कबीर पर तीखा हमला
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 29 जून को शुभेंदु अधिकारी ने हुमायूं कबीर पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया था कि नौदा विधायक उपचुनाव में मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए भड़काऊ बयान दे रहे हैं। अधिकारी का दावा था कि रेजिनगर सीट खाली करने के बाद इस उपचुनाव में एजेयूपी प्रमुख के बेटे के चुनाव लड़ने की संभावना है।
Tags

दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/