बिहार के कटिहार से सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ा पाकिस्तानी आतंकवादी गिरोह का एक मुख्य 'लाइनर'
जुलाई 14, 2026
0
- कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसापुर से मोहम्मद अहद नाम के एक संदिग्ध को दबोचा
- पाकिस्तान में बैठे खूंखार गैंगस्टर्स और आतंकी नेटवर्क के सरगनाओं से था सीधे संपर्क में
- पाकिस्तानी गैंगस्टर राणा हुनेन उर्फ राणा हुसैन और शहजाद भट्टी जैसे आतंकी नेटवर्क के प्रमुखों के साथ कर रहा था लगातार संवाद
अशोक झा/ कोलकाता: हम क्यों कहते आ रहे है कि देश के लिए चिकन नेक की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। इसमें सीमांत किशनगंज, कटिहार अररिया, पूर्णिया,बंगाल का उत्तर दिनाजपुर, दार्जिलिंग जिला का सीमांत क्षेत्र शामिल है। इसको लेकर लगातार राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप लगते रहे है। भले ही लोग इसे राजनीतिक या धार्मिक चश्मे से देखे पर यह समस्या राष्ट्रीय है। इस क्षेत्र के प्रत्येक गतिविधियों के पीछे विदेशी ताकतों की सोची समझी साजिश होती है। इसकी कलाई एक बार फिर खुल गई है। आंख खोलकर ऐसे लोगों को देखना होगा कि क्या हो रहा है चिकन नेक पर? कौन कौन है इसके पीछे? अभी भी समय है राष्ट्र को सुरक्षित करने के लिए एकजुट होकर ऐसे राष्ट्रविरोधी तत्वों का खुलकर विरोध करें। हम इसलिए कह रहे है क्योंकि बांग्लादेश बोर्डर पर जिस प्रकार के माहौल है बांग्लादेश खुद के लोगों को लेने से इनकार कर रहे है। फिर भारत में अगर यही हुआ तो आप कहा जायेंगे? अब आते है मुद्दे और सनसनीखेज घटना पर केंद्रीय और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों तथा कटिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने एक बड़े देश विरोधी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पाकिस्तानी आतंकवादी गिरोह के एक मुख्य 'लाइनर' को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय और स्टेट इंटेलिजेंस की बड़ी एजेंसियां तथा कटिहार पुलिस की संयुक्त टीम मोहम्मद अहद को किसी गुप्त स्थान पर रखकर लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस उसके बैंक खातों, फंडिंग के स्रोतों और स्थानीय संपर्कों को खंगालने में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बिहार या देश के अन्य हिस्सों में उसके तार और कहां-कहां जुड़े हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर कई अन्य चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। बताया गया कि सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसापुर से मोहम्मद अहद नाम के एक संदिग्ध को दबोचा है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद सीमांचल समेत पूरे बिहार के सुरक्षा महकमे में हलचल तेज हो गई है।
पकड़े गए आरोपी मोहम्मद अहद पर आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे खूंखार गैंगस्टर्स और आतंकी नेटवर्क के सरगनाओं के सीधे संपर्क में था। जांच में यह बात सामने आई है कि अहद सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी गैंगस्टर राणा हुनेन उर्फ राणा हुसैन और शहजाद भट्टी जैसे आतंकी नेटवर्क के प्रमुखों के साथ लगातार संवाद बनाए हुए था। एजेंसियां इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही हैं कि इस नेटवर्क के जरिए देश में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना तो नहीं बनाई जा रही थी।प्रारंभिक जांच के अनुसार, मोहम्मद अहद इन पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ संवाद करने के लिए व्हाट्सएप, फेसबुक और कई अन्य इंक्रिप्टेड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा था। वह भारत में बैठकर उनके दिशा-निर्देशों पर काम कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियों को उसके पास से कई संदिग्ध डिजिटल साक्ष्य और मैसेज मिले हैं, जो सीधे तौर पर सीमा पार बैठे देश विरोधी तत्वों से उसके जुड़ाव को साबित करते हैं।
सुरक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार मोहम्मद अहद को इस नेटवर्क में एक बेहद अहम और खतरनाक जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल और देश के खिलाफ नफरत रखने वाले स्थानीय लोगों को एकजुट करने तथा उनका एक मजबूत सिंडिकेट तैयार करने का जिम्मा था। वह पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर स्थानीय स्तर पर स्लीपर सेल या देश विरोधी तत्वों की फौज तैयार करने के प्रयास में लगा हुआ था।
Tags

दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/