अशोक झा/ कोलकाता: मैने इसको लेकर खबर दी थी उसमें तक बरामद रुपए की मात्रा 5.5 करोड़ थी जो अबतक बढ़कर 20 करोड़ ही गई है। यह अभी शेष नहीं है। बीरभूम जिले के रेत माफिया तुलु मंडल के रिश्तेदार मीनार मंडल के घर पर छापेमारी में पुलिस ने अब तक 20 करोड़ रुपये कैश और 15 किलो सोना बरामद किया है।घर की तलाशी अभी भी जारी है। बीरभूम पुलिस की एक स्पेशल टीम ने बुधवार सुबह मोहम्मद बाजार में मीनार मंडल के घर पर तलाशी शुरू की. तलाशी अभी भी जारी है. नोट गिनने वाली पांच मशीनों से गिनती चल रही है; इसलिए, बरामद कैश की कुल रकम बढ़ सकती है।पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने अवैध संपत्ति के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। पुलिस ने देऊचा गांव में एक पूर्व सरकारी बस ड्राइवर और मौजूदा पत्थर कारोबारी मीनार मंडल के दो मंजिला मकान पर छापेमारी कर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और 15 किलो सोना बरामद किया है। बरामद किए गए सोने में 1-1 किलो की 14 छड़ें और 100-100 ग्राम के 10 बिस्कुट शामिल हैं, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 21.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पोस्ट में इस कार्रवाई के लिए पुलिस को धन्यवाद दिया। मोहम्मद निजामुद्दीन उर्फ तुलु मंडल, पिछली तृणमूल कांग्रेस की सरकार में बीरभूम में बेताज बादशाह थे। उन्हें रेत माफिया के तौर पर जाना जाता है. इसके अलावा, उनका नाम बड़े पैमाने पर अवैध रेत के कारोबार से भी जुड़ा है। शुभेंदु अधिकारी जब विपक्ष में थे, तो उन्होंने तुलु मंडल की गतिविधियों के खिलाफ अक्सर आवाज उठाई थी। बीरभूम पुलिस की एक स्पेशल टीम ने मोहम्मद बाजार में तुलु मंडल के रिश्तेदार मीनार मंडल के घर पर छापा मारा. बीरभूम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) नीलेश श्रीकांत गायकवाड़ के नेतृत्व में चली छापेमारी के बाद, जिसमें मोहम्मद बाजार समेत कई थानों के पुलिसवाले शामिल थे, कैश और सोने की छड़ों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। दोपहर में, अधिकारी बरामद कैश की गिनती करने के लिए पांच काउंटिंग मशीनों और बड़े कंटेनरों के साथ घर में घुसे।
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि 20 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद हुआ है।हालांकि, गिनती अभी भी जारी है, और बरामद सामान की कुल कीमत बढ़ सकती है।उन्होंने साफ किया कि कैश और सोना बीरभूम के रेत माफिया तुलु मंडल के एक रिश्तेदार के घर से जब्त किया गया था; मीनार मंडल को पत्थर व्यापारी के तौर पर भी जाना जाता है।
वह पहले पेशे से बस ड्राइवर था।तुलु मंडल की देखरेख में उसके रिश्तेदार अमीर हुए, और मोहम्मदबाजार का रहने वाला मीनार मंडल उनमें से एक है।मीनार ने पिछले 15 वर्षों में बहुत अधिक दौलत जमा की है।कैश और सोना बरामद करने के साथ-साथ, पुलिस इन संपत्तियों के स्रोतों की भी जांच कर रही है। बताया जाता है कि तुलु मंडल बीरभूम के मोहम्मदबाजार, नलहाटी और देवचा-पचामी इलाकों में लगभग पत्थर की 250 अवैध खदानें चलाता था। वह नकली DCRs (डेली कलेक्शन रजिस्टर) का इस्तेमाल करके करोड़ों रुपये का कारोबार करता था. आरोप है कि उसे उस समय की सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और प्रशासन, दोनों का समर्थन हासिल था। इस पर टिप्पणी करते हुए सैंथिया से बीजेपी विधायक कृष्णकांत साहा ने कहा, "माफिया राज का जमाना खत्म हो गया है. मैं मुख्यमंत्री की 'जीरो टॉलरेंस' पॉलिसी की तारीफ करता हूं. वे तृणमूल के समर्थन से दिन-ब-दिन गैर-कानूनी कामों में लगे रहे. ऐसी चीजें अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है. वैसे, CBI और ED ने पहले भी मवेशियों और कोयले की तस्करी के मामलों में बीरभूम के मोहम्मदबाजार और सूरी में तुलु मंडल के घर और ऑफिस पर संयुक्त छापेमारी की थी. दोनों सेंट्रल एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी ली, और बाद में CBI ने उन्हें कई बार पूछताछ के लिए कोलकाता के निजाम पैलेस में बुलाया. ईडी ने पत्थर और रेत माफिया तुलु मंडल को पूछताछ के लिए दिल्ली भी बुलाया था।इसके अलावा, मवेशियों की तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में अनुब्रत मंडल को हिरासत में लेने के बाद उनकी गिरफ्तारी के कयास लगाए जा रहे थे. उस समय, मोहम्मदबाजार पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने 6 नवंबर, 2022 को तुलु मंडल को गिरफ्तार कर लिया था. कुछ लोगों ने इस कदम को उसे एक तरह का 'शेल्टर' (प्रोटेक्टिव कस्टडी) देने के तरीके के तौर पर देखा था।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/