उज्जैन मे महाकाल के दरबार में देश के कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं के बीच रक्तदान के प्रति जागरूकता.....
प्रयागराज.. ब्लू क्रॉस आर्गेनाइजेशन के प्रेसिडेंट, राष्ट्रीय रक्तदाता डॉ राजीव मिश्रा ने अब तक देश के 25 राज्यों मे जाकर 115 बार रक्तदान करके अब तक सैकड़ो लोगों को नई ज़िन्दगी देने का निस्वार्थ एवं पुनीत कार्य किया है.
इसके साथ नेपाल औऱ श्रीलंका जाकर वहा के लोगों को भी रक्तदान महादान के प्रति जागरूक किया है..
डॉ राजीव मिश्रा ने उज्जैन के महाकाल के दरबार में देश के कई राज्यों से आए हुए श्रद्धालुओं के बीच युवाओं को जागरूक करने के लिए रक्तदान महादान का अभियान चलाया गया जिसमें डॉ राजीव मिश्रा और श्रद्धालुओं ने अपने हाथों में पम्पलेट लेकर सैकड़ो श्रद्धालुओं को रक्तदान महादान का प्रति जागरूक किया
इसका उद्देश्य यह था कि महाकाल के दरबार में एक ही स्थान पर कई राज्यों से आए हुए लोग रक्तदान के प्रति लोग जागरुक हो सके..
डॉ राजीव मिश्रा ने श्रद्धालुओं को बताया कि खून किसी फैक्ट्री में नहीं बनता है बल्कि हमलोगो के शरीर में ही पैदा होता है. इसलिए आप सभी को जरूरत पड़ने पर रक्तदान दूसरे की जिंदगी को बचाने के लिए अवश्य करना चाहिए.
गौर तलब है कि रक्तदान के क्षेत्र में डॉ राजीव मिश्रा खुद 25 साल से अपनी लगन औऱ मेहनत से देश के विभिन्न 25 राज्यों की पिच पर 115 बार रक्तदान कर शतक बना चुके है.. तथा अपनी जूनून, हिम्मत और हौसलों के शतक मारकर सैकड़ो लोगो की जिंदगी बचा चुके है.
लगातार कई बर्षो से रक्तदान के क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखकर डॉ राजीव मिश्रा को पीएमओ नई दिल्ली, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति, राज्यपाल श्री राम नईक, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रकाश शुक्ला,उप मुख्यमंत्री चिकित्सा मंत्री बृजेश पाठक, उत्तरप्रदेश के चिकित्सा महानिदेशक डॉ बृजेश राठौर, सांसद प्रवीण पटेल, उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्या, जिलाधिकारी के साथ-साथ कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है..
महाकाल के प्रांगण में जागरूकता अभियान में राइफल शूटिंग दस मीटर के नेशनल प्लेयर उज्जवल मिश्रा, असिस्टेंट मैनेजर निहारिका, सुशील दुबे,सीमा भट, डॉ अवध दुवेदी,डॉ राहुल दुवेदी, डॉ जय सिंह आदि लोगो शामिल रहे..
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/